'रिटेल' का अनुवाद कुछ पत्रकार बंधु "किराना" कर रहे हैं। "किराना में विदेशी निवेश पर संसद में बहस"। भाई, यह रिटेल पंसारी की दुकान नहीं है। यह बहुत बड़ा गोरखधंधा है। 'किराना' (grocery ) समझ कर न खुद गुमराह हों, न दूसरों को करें। किराने की किस दुकान पर टीवी, रेडियो, कंप्यूटर, मोबाइल, गीजर, वीडियो गेम, फर्नीचर, किताबें, फिल्में, टायर आदि मिला करते हैं? …. जिन्हें इसमें शुबहा हो कि किस विराट खुदरा बाजार पर वालमार्ट का कब्जा होगा, एक बारगी नेट पर कंपनी की साइट ही देख आएं!
वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी के फेसबुक वॉल से साभार.






