दैनिक भास्कर समूह ने अपनी अंग्रेजी की वेबसाइट डेलीभास्कर डॉट कॉम को रीलॉन्च किया है. मंगलवार को फिल्म अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ ने 'द कुलेस्ट साइट' के टैग लाइन के साथ भास्कर की इस वेबसाइट को रीलॉन्च की. युवाओं को ध्यान में रखते हुए इस खास साज सज्जा के साथ डिजाइन किया गया है. इसे ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश की गई है. रीलॉन्च हुए वेबसाइट में फैशन, सेहत, ग्लैमर, गॉसिप, टेक्नॉलजी, ऑटो, स्पोर्ट्स समेत जीवन के सभी पहलुओं को ध्यान में रखा गया है.
इसके अलावा जयपुर, भोपाल, इंदौर, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, लखनऊ आदि शहरों में लाइव न्यूज कवरेज यानी फोटो और वीडियो समेत की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है. उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर समूह का www.dainikbhaskar.com और divyabhaskar.com काफी लोकप्रिय वेबसाइट हैं. इसी को ध्यान में रखकर www.dailybhaskar.com की रीलॉचिंग की गई है.






