Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

रेप केस का खुलासा करने वाले वन इंडिया के पत्रकार को धमकी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर शहर में रेप की शिकार दलित छात्रा के पक्ष में मुहिम चलाकर पल-पल की खबर उजागर करने वाले वनइंडिया से जुड़े पत्रकार रामलाल जयन को शनिवार की शाम फोन पर धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को सपा लोहिया वाहिनी का पदाधिकारी बताया है। सबसे पहले हम आपको बता दें कि वनइंडिया से जुड़े वरिष्‍ठ पत्रकार रामलाल जयन ने सबसे पहले आपको खबर दी थी कि फतेहपुर शहर के लोधीगंज की रहने वाली एक दलित छात्रा को बलात्कार का अभियोग दर्ज कराने पर मुकामी पुलिस पहले चार दिन महिला थाने में बंद किए हुए है। अब उसे 24 नवम्बर से शहर के नारी निकेतन में बंद किए है।

इस मामले को रामलाल जयन ने मुहिम चलाकर लगातार लगातार आपके सामने अपडेट दिये और कई तथ्‍यों को उजागर किया। शनिवार की शाम 6:32 बजे जयन के मोबाइल फोन 8858531032 पर मोबाइल नम्बर 9838388148 से धमकी भरी काल आई। जयन ने बताया कि फोन करने वाले ने अपना नाम महेश पांडेय बताया। वो खुद को सपा लोहिया वाहिनी का पदाधिकारी बता रहा था। उसने धमकी दी कि अगर इस मामले में पीडि़ता से सुलह-समझौता न कराया और मीडिया में आ रही खबरें बंद न हुई तो वह रामलाल जयन सहित पीडि़ता की हत्या करा देगा।

यह धमकी पहली बार तब आई है, जब नवोदित महिला संगठन ‘नागिन' की मुखिया शीलू निषाद ने प्रश्नगत मामले में सोमवार को एसपी कार्यालय फतेहपुर में धरना देने का ऐलान किया है। हालांकि इस बारे में जब सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी को जयन ने बताया तो उनका कहना था कि ‘लोहिया वाहिनी में महेश पांडेय नाम का कोई पदाधिकारी नहीं है, यह कोई अपराधी किस्म का व्यक्ति होगा जिसके बारे में जांच कराई जाएगी। पत्रकार रामलाल जयन ने बताया कि प्रदेश के आला पुलिस अधिकारियों को जरिए ई-मेल शिकायत भेज कर धमकी देने वाले शक्स की पहचान करने और सम्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। (वनइंडिया)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...