Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

लक्ष्‍मीकांत ने राजस्‍थान पत्रिका तथा मुकेश पांडेय ने दैनिक जागरण ज्‍वाइन किया

अमर उजाला, मुरादाबाद से खबर है कि लक्ष्‍मीकांत दुबे ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर चीफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. लक्ष्‍मीकांत ने अपनी नई पारी जयपुर में राजस्‍थान पत्रिका के साथ शुरू की है. उन्‍हें यहां पर डीएनई बनाया गया है. उन्‍होंने जयपुर में ज्‍वाइन कर लिया है. लक्ष्‍मीकांत दैनिक भास्‍कर से इस्‍तीफा देकर कुछ महीने पहले ही अमर उजाला ज्‍वाइन किया था, लेकिन उन्‍हें इस अखबार की पारी रास नहीं आई.

अमर उजाला, मुरादाबाद से खबर है कि लक्ष्‍मीकांत दुबे ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर चीफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. लक्ष्‍मीकांत ने अपनी नई पारी जयपुर में राजस्‍थान पत्रिका के साथ शुरू की है. उन्‍हें यहां पर डीएनई बनाया गया है. उन्‍होंने जयपुर में ज्‍वाइन कर लिया है. लक्ष्‍मीकांत दैनिक भास्‍कर से इस्‍तीफा देकर कुछ महीने पहले ही अमर उजाला ज्‍वाइन किया था, लेकिन उन्‍हें इस अखबार की पारी रास नहीं आई.

लक्ष्‍मीकांत ने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्‍तान, गोरखपुर से की थी. इसके बाद से दैनिक जागरण, सिलीगुड़ी में भी लंबे समय तक रहे. यहां से इस्‍तीफा देने के बाद प्रभात खबर, भागलपुर से जुड़े. यहां से इस्‍तीफ देने के बाद वे दैनिक भास्‍कर के साथ जुड़ गए थे, जहां उन्‍हें मोगा-फरीदकोट का ब्‍यूरोचीफ बनाया गया था. प्रबंधन ने इसके बाद इनका तबादला इंदौर कर दिया था, जिसके बाद इन्‍होंने अमर उजाला ज्‍वाइन कर लिया था.

मुरादाबाद से ही दूसरी खबर है कि हिंदुस्‍तान से मुकेश पांडेय ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. मुकेश ने अपनी नई पारी लखनऊ में दैनिक जागरण से शुरू की है. यह दैनिक जागरण के साथ उनकी दूसरी पारी है. उन्‍हें यहां भी सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. हिंदुस्‍तान ज्‍वाइन करने से पहले वे अमर उजाला के साथ जुड़े हुए थे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...