लखनऊ से खबर है कि पायनियर अखबार के रिपोर्टर की मोटरसाइकिल को चोरों ने उड़ा दिया. चोरों ने यह कारनामा पुलिस चौकी से मात्र सौ मीटर के दायरे में किया. पत्रकार ने चोरी की शिकायत दर्ज करा दी है, परन्तु पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है. पिछले कुछ समय में यहां से कई मोटरसाइकिल चोरी हो चुके हैं, इसके बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है.
जानकारी के अनुसार 7 नवम्बर को पायनियर हिंदी के रिपोर्टर हरीराम मिश्र रिपोर्टिंग करने के बाद सात बजे खबर लिखने के लिए अपने कार्यालय पहुंचे. पायनियर अखबार का कार्यालय लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लेखराज पुलिस चौकी क्षेत्र में है. सहारा की बिल्डिंग इस कार्यालय के नीचे हरी ने अपनी मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 51- आर 6460 को खड़ी कर उपर कार्यालय में चले गए. जब रात को ग्यारह बजे काम करके वे नीचे आए तो उनकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली.
इस घटना से हतप्रभ हरी ने इसकी सूचना तत्काल अपने सहकर्मियों को दी. बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची इधर उधर की बातों के बाद हरी ने मोटरसाकिल चोरी की लिखित शिकायत पुलिस से की. परन्तु पुलिस अब तक मोटरसाइकिल या मोटरसाइकिल चोरों का पता नहीं लगा सकी है. हरी का कहना है कि पास में पुलिस चौकी होने के बावजूद पिछले कुछ दिनों में चोरों ने कई मोटरसाइकिलों को उड़ा दिया.