नई दिल्ली। बिग बी के घर नए मेहमान से जुड़ी खबर अब ब्रेकिंग न्यूज नहीं होगी। ऎश्वर्या राय के बच्चा पैदा होने से पहले कोई खबर नहीं चलेगी। बच्चा पैदा होने की न्यूज तभी चलाई जाएगी जब इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। जिस अस्पताल में ऎश भर्ती हैं वहां अधिकृत पत्रकार को ही प्रवेश दिया जाएगा। स्टोरी के लिए अस्पताल और बिग बी के घर के बाहर कोई ओबी वैन तैनात नहीं की जाएगी।
बच्चे के पैदा होने की खबर 90 सैकेंड से ज्यादा नहीं चलाई जाएगी। अगर प्रेस कांफ्रेंस में बुलाया जाता है तभी पत्रकार स्टोरी के लिए जाएगा। ऎश के बच्चे की फोटो जारी नहीं की जाएगी। बच्चे की फोटो का एमएमएस नहीं चलेगा। बच्चे के जन्म पर ज्योतिष से जुड़ी कोई खबर नहीं चलाई जाएगी। ब्रॉडकास्टर्स एडिटर्स एसोसिएशन ने एक दर्जन से ज्यादा टीवी चैनलों के लिए ये एडवाइजरी जारी की है। बीईए के महासचिव एनके सिंह के मुताबिक 10 प्वाइंट की एडवाइजरी 4 नवंबर को तैयार की गई थी। अगले ही दिन सभी चैनलों को एडवाइजरी जारी कर दी गई। साभार : पत्रिका






