दिल्ली से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्र में शुरुआत से बतौर समाचार संपादक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पत्रकार अजीत कुमार पाण्डेय ने इस्तीफ़ा दे दिया है। ज्ञात रहे कि अजीत कुमार पाण्डेय की तुलना यूपी के तेज तर्रार पत्रकारों में की जाती है। विगत कई वर्षों से वह दिल्ली में जमे हुए थे। इसके पहले वे दैनिक जागरण, अमर उजाला और हिन्दुस्तान में भी अपनी सेवायें दे चुके हैं। खबर है अखबार की अंदरूनी किसी बात से नाराज़ होकर अजीत पाण्डेय ने संस्थान को छोड़ा है। हालाँकि सूत्रों का कहना है कि अखबार की हालत खराब हो जाने के चलते श्री पाण्डेय ने इस्तीफा दिया है। दूसरी तरफ उनके कहीं और ज्वाइन करने की भी चर्चा हो रही है।
हिंदुस्तान, गोरखपुर से खबर है कि सीनियर रिपोर्टर वेद प्रकाश पाठक संस्थान से इस्तीफा देने वाले हैं। उन्होंने संस्थान को नोटिस दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि वे अपने वरिष्ठों के रवैये से नाराज चल रहे थे। वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।






