Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

वकील की हत्‍या के मामले में राष्‍ट्रीय सहारा एवं आई नेक्‍स्‍ट से जुड़े पिता-पुत्र समेत कई गिरफ्तार

: प्रापर्टी विवाद से जुड़ा हुआ है मामला : कानपुर में अधिवक्‍ता रामेन्द्र नारायण मिश्रा की हत्या से नाराज कानपुर के वकीलों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी है. दूसरी तरफ वकील की हत्या के मामले में एक फोटो जर्नलिस्‍ट समेत आठ नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. मिश्रा के भाई अखिल मिश्रा की तहरीर पर नजीराबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इसमें फोटो जर्नलिस्‍ट का बेटा भी शामिल है. वह भी फोटो पत्रकार है. 
: प्रापर्टी विवाद से जुड़ा हुआ है मामला : कानपुर में अधिवक्‍ता रामेन्द्र नारायण मिश्रा की हत्या से नाराज कानपुर के वकीलों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी है. दूसरी तरफ वकील की हत्या के मामले में एक फोटो जर्नलिस्‍ट समेत आठ नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. मिश्रा के भाई अखिल मिश्रा की तहरीर पर नजीराबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इसमें फोटो जर्नलिस्‍ट का बेटा भी शामिल है. वह भी फोटो पत्रकार है. 
 
अस्सी फिट रोड निवासी वकील रामेन्द्र नारायण मिश्रा (47) शनिवार रात अपने घर के पास से लापता थे कल सुबह वकील मिश्रा का शव नजीराबाद में प्रभु आशा अपार्टमेंट परिसर के सीवर सेक्‍शन में पड़ा मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिश्रा के शव पर 16 चोटों के निशान पाये गये थे. उनकी बुरी तरह से पिटाई की गयी थी तथा बाद में धारदार हथियार से उनके चेहरे और सिर पर भी वार किये गये थे. पुलिस के अनुसार यह हत्या एक प्लाट को लेकर हुये विवाद को लेकर हुई थी. 
     
इस मामले में कानपुर प्रेस क्‍लब के महामंत्री एवं राष्‍ट्रीय सहारा के फोटो जर्नलिस्‍ट कृष्‍ण कुमार त्रिपाठी, उनका पुत्र तथा आई नेक्‍स्‍ट का पत्रकार राहुल त्रिपाठी, 
छायाकार नीरू मिश्रा, कांग्रेसी नेता अर्चना चौहान, राजीव गुलानी, गोविंद अवस्‍थी, चौकीदार समेत कुल दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस घटना के बाद से कल से ही शहर के वकील काफी गुस्से में है और उन्होंने कल भी जमकर हंगामा किया था और तोड़फोड़ भी की थी। इसके बाद आज सुबह से वकील हड़ताल पर चले गये हैं। कानपुर बार एसोसिएशन ने आज से शहर की सभी अदालतों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। 
 
मामले में चूंकि पत्रकार एवं फोटो पत्रकारों की संलिप्‍तता सामने आने से वकीलों में पत्रकारों के खिलाफ भी गुस्‍सा है। नाराज वकीलों ने पत्रकारों के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी अमिताभ यश का कहना है कि वकील मिश्रा की हत्या एक प्लाट को लेकर हुये विवाद के चलते हुई है। वकील मिश्रा के भाई अखिलेश मिश्रा ने इस मामले में आठ नामजद लोगो के अतिरिक्त दो अज्ञात लोगों के खिलाफ नजीराबाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। इसमें एक फोटो पत्रकार, उनका बेटा, उनकी पत्नी, वकील मिश्रा की महिला मित्र शामिल है। इसमें फोटोग्राफर पत्रकार, उनका पुत्र, वकील की महिला मित्र तथा तीन अन्य लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य नामजद लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। 
 
डीआईजी ने कहा कि इस मामले में सभी अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने के लिये पुलिस की एक स्पेशल टीम बनाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा मामले का पूरी तरह से खुलासा कर दिया जाएगा। वकील पत्रकारों ने काफी नाराज हैं लिहाजा प्रेस क्‍लब के बाहर भी भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कोर्ट में भी पुलिस की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की गई थी ताकि आरोपियों पर हमला न हो सके। 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...