वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद आधिकारित रूप से साधना ग्रुप ज्वाइन कर लिया है. भड़ास ने पहले ही सूचना दी थी कि एसएन विनोद साधना समूह से जुड़ने वाले हैं. यह खबर सही साबित हुई. आज उन्होंने चीफ एडिटर के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली. देश के दिग्गज पत्रकारों में शामिल एसएन विनोद ने कई अखबारों एवं चैनलों की लांचिंग कराई. उनके नाम सबसे कम उम्र का संपादक होने का भी रिकार्ड है. अपनी पढ़ाई के दौरान मात्र 20 साल में ही वे स्वतंत्रता नामक साप्ताहिक के संपादक हो गए थे.
एसएन विनोद साधना समूह के सभी चैनलों की जिम्मेदारी देखेंगे. वे पिछले चार दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनके
पास बिहार-झारखंड के प्रमुख हिंदी दैनिक प्रभात खबर का संस्थापक संपादक होने का गौरव है. इनके नेतृत्व में ही नागपुर से हिंदी अखबार लोकमत समाचार का प्रकाशन शुरू हुआ. इसके अलावा इन्होंने एसवन न्यूज चैनल, इंडिया न्यूज को भी अपनी सेवाएं दीं. देशोन्नती ग्रुप के भी समूह संपादक रहे. पिछले लगभग दो सालों से वे खुद का अखबार दैनिक 1857 का प्रकाशन कर रहे थे.
एनके सिंह के जाने के बाद साधना समूह में चीफ एडिटर का पद खाली चल रहा था. माना जा रहा है कि इनके आने के बाद साधना समूह हर मोर्चे पर सफल होगा. भड़ास द्वारा पूछे जाने पर एसएन विनोद ने साधना समूह से जुड़ने की पुष्टि की.