Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

वरिष्‍ठ पत्रकार ओम प्रकाश अश्‍क बने भारत दर्पण के कार्यकारी संपादक

दैनिक हिंदुस्‍तान में धनबाद के स्‍थानीय संपादक रहे वरिष्‍ठ पत्रकार ओम प्रकाश अश्‍क ने इस्‍तीफा दे  दिया है. वे अब अपनी नई पारी कोलकाता एवं दुर्गापुर से प्रकाशित अखबार पूर्वांचल भारत दर्पण के साथ शुरू कर रहे हैं. प्रबंधन ने उन्‍हें कार्यकारी संपादक नियुक्त किया है. कोलाकाता से अश्‍क की पुरानी जान पहचान है. लगभग 36 साल पहले इन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत ही कोलकाता से की थी. वे लम्‍बे समय तक जनसत्‍ता के साथ जुड़े रहे. जनसत्‍ता छोड़ने के बाद यहीं से उन्‍होंने बिजनेस साप्‍ताहिक कारोबार खबर लांच किया.

ओम प्रकाश अश्‍क के ही नेतृत्‍व में प्रभात खबर ने अपने कोलकाता एवं सिल्‍लीगुड़ी एडिशन की लांचिंग की. इन दोनों जगहों पर प्रभात खबर को जमाने से खुश प्रभात खबर प्रबंधन ने इनको प्रमोट करके रांची बुला लिया था. लम्‍बे समय तक इन्‍होंने प्रभात खबर को कार्यकारी संपादक के रूप में अपनी सेवाएं दीं. प्रभात खबर से इस्‍तीफा देने के बाद वे हिंदुस्‍तान के साथ जुड़ गए थे. धनबाद में इन्‍होंने हिंदुस्‍तान को अलग पहचान दी, परन्‍तु आंतरिक राजनीति के चलते रांची तबादला होने के बाद उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया.

प्रबंधन अब इस अखबार का विस्‍तार पूर्वी भारत में करना चाहता है. सूत्रों का कहना है कि इसके विस्‍तार के अगले चरण में झारखंड तथा असम में अखबार को लांच करने की योजना है. बताया जा रहा है कि इसके चलते ही प्रबंधन ने अश्‍क को अपने साथ जोड़ा है ताकि कई अखबारों की लांचिंग करा चुके अश्‍य के अनुभव का फायदा उठा सके. भड़ास ने जब ओम प्रकाश अश्‍क से संपर्क किया तो उन्‍होंने हिंदुस्‍तान से इस्‍तीफा देने और भारत दर्पण ज्‍वाइन करने की पुष्टि की. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...