Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

वरिष्‍ठ पत्रकार केएन सिंह पर हुए हमले का मुगलसराय में विरोध

 

वरिष्‍ठ पत्रकार तथा राष्‍ट्रीय सहारा, हमार टीवी, इंडिया न्‍यूज, नई दुनिया समेत कई मीडिया संस्‍थानों को अपनी सेवा दे चुके कुमार नरेंद्र सिंह के साथ राजस्‍थान के चुरू जिले के सरदार शहर में कांग्रेस के पूर्व एमएलए के गुर्गों द्वारा की गई मारपीट का विरोध शुरू हो गया है. इस हमले तथा पुलिस की लापरवाही के विरोध में मुगलसराय के पत्रकारों ने प्रदर्शन कर निंदा प्रस्‍ताव पास किया. साथ ही राजस्‍थान सरकार से कुमार नरेंद्र सिंह पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. 

 

वरिष्‍ठ पत्रकार तथा राष्‍ट्रीय सहारा, हमार टीवी, इंडिया न्‍यूज, नई दुनिया समेत कई मीडिया संस्‍थानों को अपनी सेवा दे चुके कुमार नरेंद्र सिंह के साथ राजस्‍थान के चुरू जिले के सरदार शहर में कांग्रेस के पूर्व एमएलए के गुर्गों द्वारा की गई मारपीट का विरोध शुरू हो गया है. इस हमले तथा पुलिस की लापरवाही के विरोध में मुगलसराय के पत्रकारों ने प्रदर्शन कर निंदा प्रस्‍ताव पास किया. साथ ही राजस्‍थान सरकार से कुमार नरेंद्र सिंह पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. 
 
मुगलसराय के लाल बहादुर शास्‍त्री पार्क में पत्रकार केएन सिंह पर हुए हमले की निंदा करते हुए पत्रकारों ने कहा कि यह हमला चौथे स्‍तम्‍भ को कमजोर करने की कोशिशों का हिस्‍सा है, जिसका अमन चैन चाहने वाला हर वर्ग विरोध कर रहा है. उन लोगों ने कहा कि कुमार नरेंद्र सिंह जैसे वरिष्ठ पत्रकार पर हमला राजनीति के विकृत होते चेहरे का परिचाय है. पत्रकारों ने कुमार नरेंद्र सिंह पर हमला करने वाले पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा के गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा. पत्रकारों ने राजस्‍थान सरकार से केएन सिंह की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. 
 
 
गौरतलब है कि कुमार नरेंद्र सिंह के साथ चुरू के सरदार शहर में कांग्रेस के पूर्व विधायक भंवर लाल शर्मा के गुर्गों ने मारपीट की. पूर्व विधायक के चम्‍मचे लोकस्‍वामी मैगजीन में भंवर के खिलाफ प्रकाशित एक खबर से नाराज थे. केएन सिंह लोकस्‍वामी पत्रिका के संपादकीय सलाहकार हैं. वहीं भंवर आपराधिक चरित्र का व्‍यक्ति है. उससे तथा उसके गुर्गों से पूरा शहर दहशत में रहता है. पूर्व विधायक के गुर्गों ने केएन सिंह को यह भी धमकी दी कि बाहर वालों को यहां टिकने नहीं दिया जाएगा. तेरी तथा तेरी पत्रकारिता दोनों का बुरा हश्र किया जाएगा. तू यहां से नहीं गया तो तूझे जान से जाना पड़ेगा. 
 
केएन सिंह जब पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने भी उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया. मुगलसराय के पत्रकार इसी बात से नाराज थे तथा अपना विरोध दर्ज कराया. विरोध करने वालों में राजीव कुमार, सरदार कमलजीत सिंह, भागवत नारायण चौरसिया, महेंद्र प्रजापति, संजय गुप्ता, मनोहर गुप्ता, कृष्णा गोंड, शमशेर बहादुर चौधरी, आनंद शर्मा, विजय जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे. 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...