दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार एवं व्यवसायी शीतल सिंह की माता प्रभावती देवी का मंगलवार की रात निधन हो गया. वे 79 वर्ष की थीं तथा कुछ समय से बीमार चल रही थीं. उनका इलाज सुल्तानपुर में चल रहा था, वहीं पर उन्होंने आखिरी सांस ली. उनका अंतिम संस्कार बुधवार को सुल्तानपुर में होगा. मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के कादीपुर के रहने वाले शीतल सिंह इंडिया टुडे समेत कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. प्रभावती देवी अपने पीछे पति लालता प्रसाद सिंह समेत भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं. शीलत सिंह के मां के निधन की जानकारी होने पर उनके जानने वाले तमाम पत्रकारों में शोक व्याप्त हो गया है.






