Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

विक्रम चंद्रा बने एनडीटीवी के एक्‍जीक्‍यूटिव डाइरेक्‍टर

: हिंदुस्‍तान, वाराणसी से असद कमाल लारी का इस्‍तीफा : एनडीटीवी से खबर है कि बोर्ड आफ डायरेक्‍टर्स ने विक्रम चंद्रा को एक्‍जीक्‍यूटिव डाइरेक्‍टर नियुक्‍त किया है. यह नियुक्ति एक नवम्‍बर से लागू की गई है. श्री चंद्रा अगले पांच साल तक इस पद पर बने रहेंगे. बीते अगस्‍त महीने में ही एनडीटीवी प्रबंधन ने विक्रम चंद्रा को प्रमोट करके ग्रुप सीईओ बनाया था. वे एनडीटीवी से सन 1994 से जुड़े हुए हैं. विक्रम चंद्रा की पहचान बिग फाइट कार्यक्रम से बनी. इसके अलावा भी वे एनडीटीवी के लिए कई कार्यक्रमों की एंकरिंग करते रहे हैं.

हिंदुस्‍तान, वाराणसी से खबर है कि सिटी इंचार्ज असद कमाल लारी ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. लारी हिंदुस्‍तान के लांचिंग के पहले से जुड़े हुए थे. उनका हिंदुस्‍तान से डेढ़ दशक का साथ रहा है. बताया जा रहा है कि उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्‍तीफा दिया है परन्‍तु इसकी असली वजह स्‍थानीय संपादक अनिल भास्‍कर से उनकी पटरी ना बैठ पाने को बताया जा रहा है. इस संदर्भ में लारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्‍होंने फोन रिसीव नहीं किया. जबकि स्‍थानीय संपादक अनिल भास्‍कर का कहना है कि असद कमाल लारी स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से छुट्टी पर हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...