Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

विजय दर्डा को ठगने वाला कइयों को लगा चुका है चूना

नागपुर : दिगंबर खैरे-पाटिल ने दिग्गज राजनेता एवं जलगांव के विधायक सुरेश दादा जैन सहित कई दिग्गज नेताओं को ठगा है. 2010 में उसने दादा को सांगली के एक विधायक के नाम से फोन कर 70 हजार रुपए की चपत लगाई थी. इस मामले में उसके गिरफ्तार भी किया गया था. जमानत पर रिहा होने के बाद वह पुलिस के हाथ नहीं लगा. उसे फरार बताकर जलगांव पुलिस को अदालत में उसके खिलाफ आरोप पत्र पेश करना पड़ा था. उसे पकड़ने के लिए जलगांव पुलिस ने सोलापुर पुलिस को पत्र भेजा था. इस पत्र के साथ उसका फोटो भी भेजा गया था. इसकी वजह से सोलापुर पुलिस को उसकी करतूतों की जानकारी थी. 

खैरे-पाटिल ने राहोरी के भी एक बडे. नेता को गोवा के एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री प्रतापसिंह राणे की आवाज में फोन कर करीब 15 लाख रुपए से ठगा था. श्री दर्डा से आठ दिन पहले खैरे-पाटिल ने एक कैबिनेट मंत्री और एक अखबार संचालित करने वाले विधायक को दिगंबर कामत बनकर फोन किया. उसने बताया कि कामत के एक करीबी व्यक्ति को उपचार के लिए तत्काल बीड. में 10 लाख रुपए की जरूरत है. मंत्री ने विधायक को फोन किया. तय योजना के अनुसार 4 अक्तूबर को खैरे-पाटिल ऑटो में सवार होकर पहुंचा. उसने निर्धारित जगह पर विधायक के व्यक्ति से 10 लाख लिए. दूसरे ही दिन मंत्री तथा विधायक को धोखाधड़ी का पता चल गया. संदेह है कि खैरे-पाटिल की ठगी के अधिकांश शिकार नेता हैं. धोखाधड़ी के मामलों में अदालत से भी आसानी से जमानत पर रिहाई हो जाती है. इस बात का भी खैरे-पाटिल लाभ उठा रहा था. (लोकमत)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...