Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

विजय दर्डा ने विज्ञापन मांगने के लिए किया सांसद वाले लेटरहेड का इस्तेमाल

इसे सांसद पद का दुरुपयोग नहीं कहा जाएगा तो क्या कहा जाएगा? आप अपनी कंपनी के लिए विज्ञापन मांग रहे हैं सांसद वाले लेटरहेड के जरिए तो सवाल उठना लाजमी है. सांसद जन प्रतिनिधि होते हैं और उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे सांसद पद का उपयोग जनता के हित के लिए करेंगे लेकिन विजय दर्डा तो अपनी कंपनी का जेब भरने में इस पद का इस्तेमाल कर रहे हैं. यकीन न हो तो नीचे प्रकाशित पत्र देखिए.

इसे सांसद पद का दुरुपयोग नहीं कहा जाएगा तो क्या कहा जाएगा? आप अपनी कंपनी के लिए विज्ञापन मांग रहे हैं सांसद वाले लेटरहेड के जरिए तो सवाल उठना लाजमी है. सांसद जन प्रतिनिधि होते हैं और उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे सांसद पद का उपयोग जनता के हित के लिए करेंगे लेकिन विजय दर्डा तो अपनी कंपनी का जेब भरने में इस पद का इस्तेमाल कर रहे हैं. यकीन न हो तो नीचे प्रकाशित पत्र देखिए.

इस पत्र में लेटरहेड सांसद विजय दर्डा का है, जो कि लोकमत ग्रुप के चेयरमैन भी हैं. उन्होंने सांसद वाले लेटरहेड का इस्तेमाल अपनी कंपनी के अखबार लोकमत मराठी और लोकमत समाचार हिंदी के स्पेशल दीवाली अंक के लिए विज्ञापन मांगने के लिए किया है. उन्होंने ये पत्र विज्ञापनदाताओं के पास भेजा है और स्पेशल दीपोत्सव और दीपभव अंक के लिए विज्ञापन मांगा है. लोकमत मीडिया लिमिटेड के चेयरमैन विजय दर्डा को चाहिए था कि वे अपनी कंपनी के अखबारों के लिए विज्ञापन कंपनी के चेयरमैन की हैसियत से मांगते, सांसद के रूप में नहीं, तो ज्यादा अच्छा रहता……

कहने वाले कहेंगे कि लेटरहेड पर तो विजय दर्डा का पूरा प्रोफाइल है, इसलिए इसमें गलत क्या है? ऐसे लोगों से सवाल है कि प्रोफाइल के बगल में सत्यमेव जयते युक्त अशोक की लाट किस चीज की निशानी है और इस लेटरहेड पर क्यों है? देखिए लेटरहेड और पढ़िए लेटर…….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...