खबर भारती से इस्तीफा देने वाले अवतांश चित्रांश ने अपनी नई पारी शुरू कर दी है. वे आउटपुट में वरिष्ठ पद पर थे. अवतांश ने अपनी नई पारी शीघ्र लांच होने जा रहे देश के पहले वैवाहिक चैनल शगुन के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनाया गया है. मूल रूप से बनारस के रहने वाले अवतांश की गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. वे कई अन्य संस्थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






