अमर उजाला के बदायूं कार्यालय का पूरा स्टाफ अपने कुकर्मों से बर्खास्त हो गया, लेकिन बदायूं के हिन्दुस्तान कार्यालय में काम की अति के चलते रिपोर्टर नहीं रुक रहे हैं. एक मात्र बचे रिपोर्टर शिशिर वर्मा भी हिन्दुस्तान छोड़ कर चले गए. उन्होंने मुरादाबाद में दैनिक जागरण को ज्वाइन कर लिया है. अब ब्यूरो चीफ उपेन्द्र द्विवेदी और फोटोग्राफर अरविन्द सिंह के सहारे ही अख़बार चल रहा है. छह पेज के मैटर की बाध्यता के चलते यहाँ रिपोर्टर रुक ही नहीं पाते.
हालांकि ब्यूरो चीफ लगातार डिमांड भेज रहे हैं, पर प्रबंधन स्टाफ नहीं दे रहा है, साथ ही बाहर से कोई आने को भी तैयार नहीं है. काम की अधिकता के चलते बचे हुए दोनों लोगों की हालत बीमारों जैसी हो गई है. ब्यूरो चीफ ने फोटोग्राफर अरविन्द को रिपोर्टर बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी है, पर इस कार्रवाई से स्टाफ की संख्या थोड़े ही बढ़ जायेगी, फिलहाल हालात दयनीय हैं.





