Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

शोभना भरतिया के पति पर भी मेहरबान रहे हैं मोदी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी ने अडानी ग्रुप के साथ-साथ हिंदुस्‍तान मीडिया वेंचर लिमिटेड की मालकिन शोभना भरतिया के पति की कंप‍नी जुबिलंट एनप्रो प्राइवेट लिमिटेड को भी केजी बेसिन में गैस ब्‍लॉक देकर उपकृत किया. इसमें मोदी के साथ कांग्रेसी नेताओं की भी साठगांठ है. उन्‍होंने कहा कि मोदी राज में केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया गया.

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी ने अडानी ग्रुप के साथ-साथ हिंदुस्‍तान मीडिया वेंचर लिमिटेड की मालकिन शोभना भरतिया के पति की कंप‍नी जुबिलंट एनप्रो प्राइवेट लिमिटेड को भी केजी बेसिन में गैस ब्‍लॉक देकर उपकृत किया. इसमें मोदी के साथ कांग्रेसी नेताओं की भी साठगांठ है. उन्‍होंने कहा कि मोदी राज में केवल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया गया.

केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि अदानी समूह को जिस तरह से फायदा पहुंचाया गया है उससे साफ है कि मोदी बहुत साफ सुथरे या विकास पुरुष नहीं हैं. भाजपा के मुख्यमंत्री मोदी कांग्रेस के नेताओं से मिलकर उद्योगपतियों को जमीन और तेल के कुएं लुटा रहे हैं. केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मोदी का चेहरा इससे भी उजागर हो जाता है कि वह एयरफोर्स को जमीन देने के लिए बाजार भाव (8800 रुपये वर्गमीटर की दर) मांगते हैं और अदानी को एक रुपये वर्गमीटर पर जमीन दे देते हैं. उन्होंने बताया कि कच्छ में सेज के लिए अदानी को 14306 एकड़ जमीन एक रुपये से लेकर 32 रुपये वर्गमीटर के भाव से दी गई है.

केजरीवाल ने कहा कि इतना ही नहीं कोयला लुटाकर भी अदानी को बिजली की खरीद में भी मोटा फायदा पहुंचाया गया. राज्य सरकार ने अदानी से दो रुपये पैंतीस पैसे के भाव से बिजली खरीदने का करार किया पर उसे लाभ पहुचाने के लिए पांच रुपये पचास पैसे के भाव से बिजली खरीदी जा रही है. गुजरात को नरेंद्र मोदी कांग्रेसी नेताओं के साथ मिलकर लूट रहे है. उन्होंने पूछा कि जियो ग्लोबल और जुबिलंट एनप्रो प्राइवेट लिमिटेड को मोदी सरकार ने गैस ब्लॉक्स देने में मेहरबानी क्यों की? इन कंपनियों को मुफ्त में मोटा फायदा क्यों पहुंचाया गया? केजरीवाल तथा प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि मोदी की मेहरबानी की वजह से जियो ग्लोबल चलाने वाले जीन पॉल रॉय की हैसियत महज 3200 रुपये से बढ़कर 10 हजार करोड़ रुपये हो गई. उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि इस कंपनी के पर्दे के पीछे मालिक कौन हैं? राज्यसभा सांसद रहीं शोभना भरतिया के पति की कंपनी जुबिलंट एनप्रो प्राइवेट लिमिटेड को केजी बेसिन में गैस ब्लॉक मिलने को वह कांग्रेस-भाजपा की साठगांठ बताते हैं. 

कांग्रेस-भाजपा की मिलीभगत उजागर करने के लिए उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गांधीनगर में प्राइम लोकेशन पर दोनों दलों के सांसद-विधायकों को महज 45 रुपये वर्गमीटर के भाव से प्लॉट उपलब्‍ध कराए गए. ज्यादातर नेताओं ने अपने प्लॉट बेच भी दिए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सस्ते प्लॉट लेने के खेल में न्यायपालिका से जुड़े व्यक्ति भी शामिल हैं. सभी लोग मिलकर गुजरात को लूट रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने संजीव भट्ट पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को अदानी और मोदी के बीच चल रहे खेल के बारे में बताया था लेकिन इसे कभी उठाया क्यों नहीं? केजरीवाल ने कहा कि अब जबकि भट्ट की पत्नी मोदी के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं तब भी वह अदानी पर कुछ नहीं बोल रहे हैं. जो साबित कर रहा है इस खेल में सभी लोग शामिल हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...