चढ़दीकला टाइम टीवी से खबर है कि श्रीनिवास पंत ने इस्तीफा दे दिया है. वे अब सी न्यूज उत्तराखंड की जिम्मेदारी संभालेंगे. उन्हें सी न्यूज का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. इसके पहले भी श्रीनिवास आउटपुट हेड के रूप में सी न्यूज की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. माना जा रहा है कि श्रीनिवास चैनल को उत्तराखंड में मजबूती प्रदान करेंगे. श्रीनिवास टीवी100, वॉयस ऑफ नेशन, टाइम टीवी में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. उनकी गिनती अच्छे खोजी पत्रकारों में की जाती है. श्रीनिवास ने सी न्यूज से जुड़ने की पुष्टि की.
खबरें अभी तक से खबर है कि साक्षी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी इंडिया न्यूज एमपी-सीजी से शुरू की है. साक्षी को रन डाउन प्रोड्यूसर के पद पर ज्वाइन कराया गया है. वे इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.





