Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

श्री मीडिया में बदलाव : पुराने पद खतम, पांच लोग सीओओ बनाए गए

समूह संपादक के रूप में अजय उपाध्‍याय के जुड़ने के बाद ब्रांड के रूप में तब्‍दील होते जा रहा श्री मीडिया वेंचर ने अपने अंदरूनी स्‍ट्रक्‍चर में कई बदलाव किए हैं. कई लोगों की जिम्‍मेदारियां बदली गई हैं. कई पद समाप्‍त कर दिए गए हैं. संस्‍थान में नए सिरे से जिम्‍मेदारियों को परिभाषित किया जा रहा है. खबर है कि कंपनी ने मीडिया डिविजन को अब अलग कर लिया है. कंपनी अब तक श्री मीडिया समूह के नाम से कंपनी का संचालन कर रही थी. अब सूचना है कि इसका नाम बदलकर श्री समूह (आर्गेनाइजेशन) कर दिया गया है.

समूह संपादक के रूप में अजय उपाध्‍याय के जुड़ने के बाद ब्रांड के रूप में तब्‍दील होते जा रहा श्री मीडिया वेंचर ने अपने अंदरूनी स्‍ट्रक्‍चर में कई बदलाव किए हैं. कई लोगों की जिम्‍मेदारियां बदली गई हैं. कई पद समाप्‍त कर दिए गए हैं. संस्‍थान में नए सिरे से जिम्‍मेदारियों को परिभाषित किया जा रहा है. खबर है कि कंपनी ने मीडिया डिविजन को अब अलग कर लिया है. कंपनी अब तक श्री मीडिया समूह के नाम से कंपनी का संचालन कर रही थी. अब सूचना है कि इसका नाम बदलकर श्री समूह (आर्गेनाइजेशन) कर दिया गया है.

इस बदलाव के साथ पहले सारे पदों को भी खतम कर दिया गया है. नए समूह में मनोज द्विवेदी फिर से चेयरमैन बने हैं, जबकि वरिष्‍ठ पत्रकार अजय उपाध्‍याय कंपनी में एक्‍जीक्‍यूटिव डाइरेक्‍टर होने के साथ एडिटर इन चीफ बनाए गए हैं. अजय उपाध्‍याय के पास इस समूह के अखबार, चैनल तथा पोर्टल तीनों की जिम्‍मेदारी होगी. सारे काम उनके ही निर्देशन में स‍ंचालित किए जाएंगे. इसके साथ ही पांच लोगों को सीओओ की जिम्‍मेदारी दी गई है. इसमें समूह के तीनों विंग के लोग शामिल किए गए हैं.

चैनल से आलोक अवस्‍थी, प्रशांत द्विवेदी एवं एलविना कासिम, पोर्टल से अभय केसरवानी तथा प्रिंट से पंकज वर्मा को सीओओ की जिम्‍मेदारी दी गई है. समूह में इन सातों लोगों की भूमिका महत्‍वपूर्ण होगी. इसके साथ ही अब तक प्रधान संपादक की भूमिका निभा रहे अशोक सिंह को संपादक बना दिया गया है. प्रधान संपादक या समूह संपादक के रूप में अजय उपाध्‍याय का नाम प्रकाशित होगा. कंपनी को पूरी तरह रिफार्म किया जा रहा है. कंपनी का हेड ऑफिस नोएडा में बनाने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं. मीडिया समूह का संचालन वहीं से किया जाएगा. 25 दिसम्‍बर से सभी जिम्‍मेदारियां लागू हो गई हैं. कर्मचारियों को मेल से इस बदलाव के बारे में सूचित भी कर दिया गया है.

समूह अब दिल्‍ली से भी अपने अखबार श्री टाइम्‍स के प्रकाशन की तैयारियां कर रहा है. सूत्रों का कहना है कि अगले एकाध महीने में दिल्‍ली से भी अखबार का प्रकाशन शुरू करा दिया जाएगा. हालांकि अभी इसकी टाइमलाइन तय नहीं की गई है. इन बदलावों के बाद माना जा रहा है कि अंदरखाने भी बड़ी हलचल मचेगी. अंदरुनी खबर है कि समूह में दो खोमचे बन गए हैं, जो एक दूसरे को निपटाने की कोशिश लगातार करते रहे हैं. अब जो भी खेमा इन बदलावों के बाद भारी पड़ेगा, वो दूसरे पर हमला करने से नहीं चूकेगा. इसलिए माना जा रहा है कि यहां कई लोग बाहर होंगे तो कई नए लोगों की इंट्री भी होगी. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...