Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

संजय तिवारी बने श्री न्‍यूज में एडिटर को-आर्डिनेशन

श्री टाइम्‍स से खबर है कि प्रबंधन ने संजय तिवारी को प्रमोट करके समूह में उनकी जिम्‍मेदारी बढ़ा दी है. संजय तिवारी वर्तमान में वरिष्‍ठ समाचार संपादक के रूप में अखबार को अपनी सेवा रहे हैं. प्रबंधन ने अब उन्‍हें एडिटर को-आर्डिनेशन बनाकर समूह के न्‍यूज चैनल श्री न्‍यूज की जिम्‍मेदारी सौंप दी है. संजय तिवारी को चैनल को पहचान दिलाने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है क्‍योंकि काफी समय पहले लांच हुआ यह चैनल अब तक यूपी में अपनी पहचान स्‍थापित नहीं कर पाया है.

श्री टाइम्‍स से खबर है कि प्रबंधन ने संजय तिवारी को प्रमोट करके समूह में उनकी जिम्‍मेदारी बढ़ा दी है. संजय तिवारी वर्तमान में वरिष्‍ठ समाचार संपादक के रूप में अखबार को अपनी सेवा रहे हैं. प्रबंधन ने अब उन्‍हें एडिटर को-आर्डिनेशन बनाकर समूह के न्‍यूज चैनल श्री न्‍यूज की जिम्‍मेदारी सौंप दी है. संजय तिवारी को चैनल को पहचान दिलाने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है क्‍योंकि काफी समय पहले लांच हुआ यह चैनल अब तक यूपी में अपनी पहचान स्‍थापित नहीं कर पाया है.

बताया जा रहा है कि समूह संपादक अजय उपाध्‍याय ने संजय तिवारी पर विश्‍वास करते हुए यह जिम्‍मेदारी उन्‍हें सौंपी है. संजय पर यूपी में चैनल को पहचान दिलाने के साथ बिहार में भी इसके विस्‍तार की योजना तैयार करने की जिम्‍मेदारी भी होगी. लखनऊ में एक बड़ा स्‍टूडियो भी तैयार किया जा रहा है. इसके बाद पूर्वी भारत में इसका विस्‍तार होगा. संजय तिवारी पिछले ढाई दशक से नोएडा, लखनऊ व गोरखपुर की पत्रकारिता में सक्रिय रहे हैं.

मालिक्‍यूलर वैज्ञानिक के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले संजय प्रतिभाशाली पत्रकार रहे हैं. उनका चयन सीडीएस के लिए भी हुआ पर उनका मन नहीं रमा. वहां से इस्‍तीफा देकर इन्‍होंने नोएडा में राष्‍ट्रीय सहारा ज्‍वाइन कर लिया था. इन्‍होंने लखनऊ तथा गोरखपुर में राष्‍ट्रीय सहारा की लांचिंग में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई. राष्‍ट्रीय सहारा से इस्‍तीफा देने के बाद वे दैनिक जागरण, गोरखपुर से जुड़ गए. सात साल काम करने के बाद यहां से इस्‍तीफा दे दिया तथा अमर उजाला से जुड़ गए. अमर उजाला के साथ गोरखपुर एवं बरेली में काम करने के बाद ये जनसंदेश टाइम्‍स से जुड़े. फिर वहां से इस्‍तीफा देने के बाद श्री टाइम्‍स ज्‍वाइन कर लिया था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...