Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

संजय राय बने एचयूजे के अध्यक्ष

 

पंचकूला : हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (एचयूजे) की गुरुवार को यहां रेड बिशप में हुई एक बैठक में वरिष्ठ पत्रकार संजय राय को (एचयूजे) का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) के राष्ट्रीय सचिव और एचयूजे के अध्यक्ष संजय राठी ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी। बैठक में मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके फैसले पर सहमति जताते हुए इसे बेहतर कदम बताया। 

 

पंचकूला : हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (एचयूजे) की गुरुवार को यहां रेड बिशप में हुई एक बैठक में वरिष्ठ पत्रकार संजय राय को (एचयूजे) का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) के राष्ट्रीय सचिव और एचयूजे के अध्यक्ष संजय राठी ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी। बैठक में मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके फैसले पर सहमति जताते हुए इसे बेहतर कदम बताया। 
 
राठी ने उम्मीद जताई कि पत्रकारों के प्रदेश के सबसे बड़े और मजबूत संगठन को नए अध्यक्ष संजय राय और ज्यादा ऊंचाई पर ले जाएंगे। कहा, एनयूजे के राष्ट्रीय सचिव होने के नाते उन पर काफी बड़ी जिम्मेवारी है। स्मरणीय है कि संजय राय एचयूजे के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर काम देख रहे थे। उन्होंने कहा कि वह इस अहम जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा से निभाने का हरसंभव प्रयास करेंगे और राठी के मार्गदर्शन में संगठन को और ज्यादा मजबूत और सशक्त बनाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को जोड़ने की कोशिश करेंगे। 
 
राठी ने कहा कि कुछ जिम्मेवारी कम होने के बाद वे और ज्यादा सक्रियता से काम कर सकेंगे। संजय राय दिल्ली और चंडीगढ़ से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक हैं और पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले अगुवा लोगों में माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि मार्च-2013 में कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी में अभी से जुट जाएंगे। इस काम में उन्हें अन्य पत्रकार संगठनों के लोगों के सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एचयूजे की सभी जिला इकाइयों को ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को एक मंच पर लाने के निर्देश दिए जाएंगे। प्रदेश इकाई की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी। 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...