हिंदुस्तान को स्पोर्टस एडिटर के रूप में सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव ने अपनी नई पारी जल्द लांच होने जा रहे चैनल नेशन टुडे के साथ की है. यहां भी उन्हें स्पोर्टस एडिटर बनाया गया है. संजय श्रीवास्तव लम्बे समय से खेल की खबरों का कवरेज कर रहे हैं. हिंदुस्तान के अलावा वे आजतक समेत कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
टोटल टीवी से खबर है कि श्वेता जया पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एंकर कम प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थीं. श्वेता ने अपनी नई पारी नेशन टुडे के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर भी प्रोड्यूसर कम एंकर बनाया गया है. श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत विजन इंडिया, इलाहाबाद से की थी. इसके बाद वे जी न्यूज, हमार टीवी तथा चैनल वन को अपनी सेवाएं दीं. वे कई चैनलों के लिए फ्रीलांसिंग भी कर चुकी हैं.
खबर भारती से खबर है कि आनंद सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. आनंद ने अपनी नई पारी नेशन टुडे के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी उसी पद पर लाया गया है. आनंद इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
खबर भारती से पन्ना लाल ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. पन्ना ने भी अपनी नई पारी नेशन टुडे के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाया गया है. पन्ना ने अपने करियर की शुरुआत सहारा समय के साथ की थी. उसके बाद हमार टीवी, साधना न्यूज होते हुए खबर भारती पहुंचे थे.