सहारा में एक बार फिर हलचल है. खबर है कि उपेंद्र राय के ऊपर लाकर बैठाए गए संदीप बाधवा को अब मीडिया डिविजन का भी हेड बना दिया है. मीडिया से जुड़े सारे निर्णय अब संदीप बाधवा ही लेंगे. फाइनेंसियल निर्णय भी अब इनके जिम्मे रहेगा. अब तक यह जिम्मेदारी उपेंद्र राय के पास थी. मीडिया से जुड़े सारे फैसले वे ही लेते थे. हालांकि संदीप वाधवा की नियुक्ति के बाद उपेंद्र राय उन्हें ही रिपोर्ट कर रहे थे. संदीप बाधवा के नई जिम्मेदारी का नोटिस नोएडा कार्यालय के बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है.
उपेंद्र राय के बारे में खबर है कि उनका फैसला लेने का निर्णय भले ही कम कर दिया गया है, परन्तु उनकी सुविधाओं में कोई कटौती नहीं की गई है. वे पहले की तरह ही सारी सुविधाएं पाते रहेंगे. सहारा की पॉलिसी रही है वो किसी को हटाता नहीं बल्कि किसी को लाकर ऊपर बैठा देता है. गोविंद दीक्षित, रणविजय सिंह समेत कई नाम हैं, जिन्हें उनके पद में बिना कोई कटौती किए ससम्मान किनारे लगा दिया गया. अब यह पता नहीं चल पाया है कि पहले की तरह उपेंद्र राय का नाम अखबार के प्रिंट लाइन में जाता रहेगा या यहां भी संदीप बाधवा ही नजर आएंगे.





