दैनिक जागरण, महाराजगंज के लोगों ने अखबार के संपादक से लक्ष्मीपुर के रिपोर्टर के बारे में शिकायत की है. संपादक को पत्र भेजने वालों का आरोप है कि उक्त संवाद सूत्र एक पार्टी विशेष के प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहा है साथ ही कई प्रकार की अनियमितताओं में भी शामिल है. इन लोगों ने संपादक से उक्त रिपोर्टर के चरित्र की जांच करवाए जाने की भी मांग की है. नीचे संपादक को भेजा गया पत्र, जिसे आप भी पढ़ सकते हैं.







