लखनऊ : प्रदेश के युवा पत्रकार क्रांति किशोर मिश्र की शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। हरिद्वार से कवरेज करके लौट रहे एक टीवी चैनल के पत्रकार क्रांति किशोर की कार बरेली के किला पुल से नीचे गिर गई थी। कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे रेलवे लाइन की बाउंड्री पर गिरी थी, जिसमें क्रांति किशोर को गंभीर चोटें आई थीं, जबकि उसमें सवार चार अन्य लोग भी घायल हुए थे।
क्रांति किशोर मूल रूप से फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले थे तथा वर्तमान समय में वे लखनऊ के गोमती नगर में रह रहे थे। हरिद्वार में एक कार्यक्रम होने पर वह परिवार के साथ गए थे। सोमवार को हरिद्वार से लौट रहे थे। इनोवा कार में क्रांति उनकी पत्नी रितु, बेटा शौर्य, भाई रजत व चालक आलोक था। क्रांति की मां गीता किशोर कल्याण बोर्ड फर्रुखाबाद की जज हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पत्रकार क्रांति किशोर मिश्र के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है।






