केरल के त्रिसुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार सी बालाराम का बुधवार को निधन हो गया. वे 78 वर्ष के थे. बालाराम 20 सितम्बर को हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे. उनके सिर में गंभीर चोट आई थी. तभी से उनका इलाज चल रहा था. वे अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.
बालाराम लम्बे समय तक त्रिसुर ब्यूरो के रूप में मातृभूमि दैनिक एवं टेलीग्राफ इवनिंग से जुड़े रहे थे. इसके पहले वे इंडियन एक्सप्रेस को भी अपनी सेवाएं दे चुके थे.






