Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सड़क हादसे में दैनिक जागरण, मैथन के प्रभारी सतीश सिंह की मौत

दैनिक जागरण, धनबाद एडिशन के मोडम प्रभारी सतीश सिंह की एक सड़क हादसे में मौत हो गई. सतीश 46 वर्ष के थे. वे पिछले कई सालों से दैनिक जागरण को मैथ्‍न में अपनी सेवाएं दे रहे थे. उनके निधन से पत्रकारों में शोक व्‍याप्‍त है. सतीश गुरुवार को अपनी बाइक लेकर समाचार कवरेज के लिए गए थे. इसके बाद वे खबर संकलन के लिए मैथन थाने पहुंचे वहां से निकलकर वे आफिस की तरफ जा रहे थे. इसी बीच धनबाद से कोलकाता की तरफ जा रहे चौदह चक्‍के वाले गैस लदे टैंकर एचआर 38 आर – 8541 ने उन्‍हें टक्‍कर मार दिया.

टक्‍कर लगने के पश्‍चात सतीश सिंह बाइक सहित नीचे गिर गए तथा टैंकर के चक्‍के की चपेट में आ गए, जिसके चलते उनकी घटना स्‍थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस, पत्रकार, नेता तथा स्‍थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई. घटना स्‍थल पर विधायक अरुप चटर्जी, पूर्व विधायक अपर्णासेन गुप्‍ता, मन्‍नु तिवारी, दैनिक जागरण आसनसोल के प्रभारी राकेश उपाध्‍याय, वरिष्‍ठ पत्रकार प्रदीप सुमन समेत तमाम लोग पहुंच गए. इस दौरान लगभग तीन से चार घंटे तक एनएच2 बाधित रहा.

पुलिस ने सीबीआई में कार्यरत सतीश सिंह के भाई के आने के बाद उनके शव को पोस्‍टमार्टम के लिए धनबाद में सराय ढेला भेजा. पीएम होने के बाद सतीश सिंह का अंतिम संस्‍कार धनबाद के कलनश्री घाट पर कर दिया गया. सतीश सिंह के निधन से पूरे धनबाद मंडल के पत्रकारों में शोक व्‍याप्‍त है. सतीश सिंह बहुत ही मिलनसार पत्रकार थे. पत्रकारों ने शुक्रवार को मैथन मोड़ स्थित बीएसके कालेज के मैदान में शोक सभा का आयोजन किया है. इसमें सतीश सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...