अमृतसर के जंडियाला गुरु क्षेत्र में जीटी रोड पर एक कैंटर की चपेट में आकर एक पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे लोगों ने उठाकर इलाज के लिए गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है. जानकारी के अनुसार पत्रकार हरजिंदर सिंह कलेर अपनी मोटरसाइकिल से जांडियाला गुरु की तरफ आ रहे थे. जब वे जीटी रोड अनाज मंडी के सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े. उन्हें गंभीर चोटें आईं.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने घायल पत्रकार को अस्पताल पहुंचाया. डाक्टरों ने उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती किया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पत्रकार की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने दुर्घटना करने वाले कैंटर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. चालक घटना के बाद फरार हो गया.





