Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सपाराज में पत्रकारों पर पुलिसिया आतंक : रायबरेली में हुए लाठीचार्ज की तस्‍वीरें देखें

यूपी में पत्रकारों का उत्‍पीड़न का कोई अंत नहीं दिख रहा है. समाजवादी सरकार में कलम की स्‍वतंत्रता को बाधित करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. कहीं पत्रकारों को पुलिस फर्जी तरीके से फंसा रही है तो कहीं उन्‍हें फंसाने की धमकी दी जा रही है. पत्रकारों की बेइज्‍जती तो इस सरकार में आम होती जा रही है. दो-‍तीन दिन पहले रायबरेली में यूपी पुलिस की गुंडागर्दी का विरोध करने वाले पत्रकारों को पुलिस ना सिर्फ गांलियां दी बल्कि जमकर लाठियां भी भांजी. अपनी ही वर्दी खुद फाड़कर पत्रकारों को फंसाने की धमकी दी गई. वो इसलिए कि कोतवाल प्रदेश सरकार में किसी बड़े आदमी का चहेता है. एसपी ने भी पत्रकारों पर लाठियां भांजने का आदेश देकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे पत्रकारों का मुंह बंद करवाने की कोशिश की. 

इसके पहले प्रदेश में पत्रकारों का लगातार उत्‍पीड़न किया जा रहा है. पुलिस ने बिना जांच किए झांसी में आजतक के रिपोर्टर अमित श्रीवास्‍तव पर मामले दर्ज कर लिए. वो भी इसलिए कि अमित ने पुलिस की पोल खोली थी, जिससे वे लोग नाराज थे. उरई में भी पुलिस ने बलात्‍कार के एक आरोपी को बचाने के लिए 13 पत्रकारों के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया ताकि इन लोगों को दबाव में लिया जा सके. गोरखपुर के एसएसपी ने अमर उजाला के पत्रकार को सरेआम लाठियों से पीटा लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके अलावा भी प्रदेश में तमाम जगहों पर पत्रकारों को विभिन्‍न तरीकों से उत्‍पीडि़त करने का कुत्सित प्रयास जारी है. इस सरकार ने बहुत ही अल्‍प समय में ही मायावती सरकार को पीछे छोड़ दिया है. ऐसा लग रहा है कि या पुलिस या तो निरंकुश हो गई है, जिसको सरकार से कोई डर नहीं है या फिर पत्रकारों का उत्‍पीड़न करने के लिए अखिलेश सरकार ने अपनी मूक सहमति दे रखी है. आप भी देखिए पत्रकारों पर पुलिस बर्बरता की तस्‍वीरें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...