Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सरकारी सेवकों को आलोचना का अधिकार मिले : आईपीएस अमिताभ ठाकुर

: सरकारी सेवा नियमावलियों में बदलाव के लिए प्रत्यावेदन : मुझ अमिताभ ठाकुर, आईपीएस, यूपी कैडर, ने अपनी व्यक्तिगत हैसियत से सचिव, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार को एक प्रत्यावेदन दे कर विभिन्न सेवाओं की आचरण नियमावलियों में कुछ संशोधन किये जाने का निवेदन किया है. मैंने ये सुझाव वर्तमान में कई अधिकारियों की  व्हिसलब्लोवर कार्यों की पृष्ठभूमि में दिये हैं

: सरकारी सेवा नियमावलियों में बदलाव के लिए प्रत्यावेदन : मुझ अमिताभ ठाकुर, आईपीएस, यूपी कैडर, ने अपनी व्यक्तिगत हैसियत से सचिव, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार को एक प्रत्यावेदन दे कर विभिन्न सेवाओं की आचरण नियमावलियों में कुछ संशोधन किये जाने का निवेदन किया है. मैंने ये सुझाव वर्तमान में कई अधिकारियों की  व्हिसलब्लोवर कार्यों की पृष्ठभूमि में दिये हैं

हमारे देश में लगभग सभी सरकारी सेवाओं के लिए आचरण नियमावलियां हैं, जैसे केन्द्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियमावली, 1964, अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमावली 1968 आदि. इनमे लगभग सभी नियमावलियां प्रेस या मीडिया से संपर्क करने तथा सरकार की आलोचना करने को प्रतिबंधित करते हैं. मैंने कहा है कि इस प्रतिबन्ध का अपना महत्त्व है क्योंकि सरकारी सेवक कई महत्वपूर्ण शासकीय जानकारी रखते हैं लेकिन इसके साथ ही बदलते समय में इन प्रतिबंधों में बदलाव की भी जरूरत है.

मैंने सुझाव दिया है कि आरटीआई एक्ट के होने तथा व्हिसलब्लोवर्स एक्ट के आने की दृष्टि से मौजूदा समय में यह सेवा आचरण नियमावलियों में इस प्रकार परिवर्तन आवश्यक प्रतीत होता है कि सरकारी सेवक को अपने वरिष्ठ अधिकारियों, मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों आदि के गलत कार्यों तथा आदेशों की मीडिया के जरिये आलोचना करने का अधिकार हो. इसी प्रकार से व्यापक जनहित में उन शासकीय कार्यों तथा नियमों की आलोचना करने का भी अधिकार सरकारी कर्मियों को हो जिनमे वित्तीय भ्रष्टाचार, भेदभाव, गलत उद्देश्य आदि निहित हों.

मैंने यह निवेदन किया है कि चूँकि मीडिया की अपनी ताकत होती है, अतः यदि सरकारी कर्मियों को भी जनहित में गलत आदेशों एवं कार्यों का विरोध करने के लिए इसका प्रयोग करने का अधिकार मिलेगा तो इसके बहुत सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

अमिताभ ठाकुर

आईपीएस

लखनऊ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...