Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

‘सरोकार आपसे’ टैग लाइन के साथ नए कलेवर में ‘खबर भारती’

: पंकज शुक्‍ला के नेतृत्‍व ने बदलीं स्थितियां : नई टीम आने के बाद खबर भारती में भी बदलाव दिखना शुरू हो गया है. सोमवार से चैनल नए लुक में आ गया है. नए कलेवर में खबरों की गति के साथ कदमताल करते हुए चैनल की टैग लाइन भी बदल दी गई है. 'देखोगे तो जानोगे' की जगह अब खबर भारती ने 'सरोकार आपसे' को अपनी नयी टैग लाइन बनाया है. एक साल पहले लांच हुआ खबर भारती काफी वक़्त तक अव्यवस्थाओं का शिकार रहा मगर अब हालात तेज़ी से बदले हैं. साईं प्रकाश ग्रुप के चैनल खबर भारती का टारगेट एरिया मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान है.

पिछले माह वेतन वितरण को लेकर हंगामे का शिकार बने खबर भारती में इस महीने समय से वेतन बाँट कर प्रबंधन ने चैनल चलाने की प्रतिबद्धता ज़ाहिर कर दी है. खबर भारती के मैनेजिंग एडिटर पंकज शुक्ल ने बताया कि कुछेक दिनों में चैनल का डिस्ट्रीब्यूशन भी पूरा हो जायेगा, खबर भारती के पास तीन राज्यों में पंद्रह ब्यूरो के साथ पत्रकारों का बड़ा नेटवर्क है, जिसने स्थानीय मुद्दों को दमदार तरीके से उठाया है. ख़बरों को जल्द से जल्द दर्शकों तक पहुँचाना और जनता की आवाज़ से जुड़े मुद्दों को आवाज़ देना खबर भारती का उद्देश्य है, जल्द ही कुछ नए प्रोग्राम भी शुरू किए जाएँगे. प्रयास भरपूर हैं कि खबर भारती एक ज़िम्मेदार न्यूज़ चैनल की भूमिका अदा करते हुए एक सफल ब्रांड के रूप में स्थापित हो. रीजनल चैनल होने के नाते स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता मगर राष्ट्रीय विषयों के प्रति जागरूकता का सामंजस्य खबर भारती में बखूबी दिखेगा. टैग लाइन 'सरोकार आपसे' की सार्थकता हमारी अलग पहचान को मज़बूत करेगी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...