सहारा के निवेशकों ने सेबी से शिकायत की है कि सुप्रीम कोर्ट से आदेश के बावजूद उनका पूरा पैसा नहीं लौटाया जा रहा है। इसके बदले उन्हें सहारा की दूसरी स्कीम में निवेश करने को कहा जा रहा है। निवेशकों की शिकायत है कि उनको क्यू शॉप में निवेश करने को कहा जा रहा है। हालांकि सहारा के मुताबिक सिर्फ 200 लोगों ने ही सेबी से शिकायत लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को निवेशकों का 17,400 करोड़ रुपये 3 महीने में लौटाने को कहा है।






