Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

सांसद विजय दर्डा की सूझबूझ से पकड़ा गया कुख्‍यात ठग

 

नागपुर। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत तथा अन्य बड़ी राजनीतिक हस्तियों की आवाज निकाल कर दिग्गजों को ठगने वाले शातिर अपराधी दिगंबर उर्फ बालासाहब शेषराव खैरे-पाटिल को लोकमत मीडिया प्रा. लि. सांसद विजय दर्डा की सूझबूझ ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. 16 अक्तूबर की सुबह गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत से बात करने के बाद दर्डा ने धोखेबाज को पकड़ने का निर्णय लिया. उन्होंने फोन पर खैरे-पाटिल को बातचीत में उलझा कर रखा जिससे पुलिस को उसके वास्तविक ठिकाने (लोकेशन) का पता चल सका. 

 

नागपुर। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत तथा अन्य बड़ी राजनीतिक हस्तियों की आवाज निकाल कर दिग्गजों को ठगने वाले शातिर अपराधी दिगंबर उर्फ बालासाहब शेषराव खैरे-पाटिल को लोकमत मीडिया प्रा. लि. सांसद विजय दर्डा की सूझबूझ ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. 16 अक्तूबर की सुबह गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत से बात करने के बाद दर्डा ने धोखेबाज को पकड़ने का निर्णय लिया. उन्होंने फोन पर खैरे-पाटिल को बातचीत में उलझा कर रखा जिससे पुलिस को उसके वास्तविक ठिकाने (लोकेशन) का पता चल सका. 
 
मोबाइल नंबर कर्नाटक के : श्री दर्डा के मोबाइल, कार्यालय तथा निवास पर खैरे-पाटिल उन्हें फोन करता था. वह मोबाइल नंबर 09632284653, 09632697489 व 09986419582 से बात करता था. प्रकरण की जानकारी नागपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय सक्सेना को दी गई. पुलिस ने जब मोबाइल नंबर की पड़ताल की तो वे कर्नाटक के निकले. लेकिन उनका 'लोकेशन' सोलापुर स्थित अक्कलकोट में पाया गया. 17 अक्तूबर को सुबह से ही खैरे-पाटिल श्री दर्डा को फोन कर रहा था. श्री दर्डा ने उसे बातों में उलझाए रखा. वह दिगंबर कामत की आवाज में लगातार हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा का हवाला देते हुए मदद के लिएश्री दर्डा का आभार मान रहा था. उसने राशि लौटाने का प्रबंध रात तक किसी भी हाल में करने का वादा किया. उसने श्री दर्डा से कहा कि श्री हुड्डा भी फोन कर मदद के लिए उनका आभार व्यक्त करेंगे. 
 
हुड्डा की आवाज में फोन : उसी दिन दोपहर 3.30 बजे खैरे-पाटिल ने ही मोबाइल नंबर 09986417603 से श्री दर्डा को हुड्डा बनकर फोन किया. इस वक्त भी मदद के लिए आभार मानते हुए श्री दर्डा की प्रशंसा की. करीब पंद्रह मिनट के वार्तालाप के दौरान यह पता चल गया कि फोन अक्कलकोट के स्टेशन मार्ग से किया गया है. 
 
सोलापुर पुलिस हरकत में : कथित हुड्डा से बात करने के पहले दोपहर 2 बजे सोलापुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक राजेश प्रधान को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई थी. श्री प्रधान तत्काल हरकत में आ गए थे. खैरे-पाटिल ने पहले भी दो र्मतबा दिगंबर कामत सहित अन्य नेताओं की आवाज निकालकर फोन से धोखाधड़ी की थी. प्रधान ने तत्काल अपराध शाखा के निरीक्षक भास्कर थोरात को ठग की खोजबीन आरंभ करने के निर्देश दिए. इस दौरान खैरे-पाटिल के प्रत्येक कॉल का श्री दर्डा जवाब देते रहे. खैरे-पाटिल ने श्री दर्डा से श्री हुड्डा से हुई बातचीत का ब्यौरा भी पूछा. उसने श्री दर्डा को बताया कि श्री कामत का वित्तीय कामकाज संभालने वाले मिश्रा यह रकम उसी रात किसी भी हाल में दर्डा के स्वीय सहायक को लौटा देंगे. 
 
तय समय पर रकम नहीं मिलने के बाद श्री दर्डा की ओर से रात 9 बजे धंतोली थाने में भा.दं.वि. की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई. धंतोली पुलिस ने आरोपी के 'लोकेशन' के आधार पर सोलापुर ग्रामीण पुलिस और रुपए की डिलीवरी के आधार पर पुणे पुलिस को सूचना दी. 
 
पुलिस का जाल : खैरे-पाटिल सोलापुर जिले में अक्कलकोट तहसील के जेऊर रोड गांव में रहता है. सोलापुर पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया. कल देर रात वह पुलिस के हाथ लग गया. शुरुआत में वह काफी ना-नुकुर करने लगा. पुलिसिया हथकंडे का सामना होते ही उसकी जुबान लड़खड़ा गई. घटनास्थल पुणे होने से धंतोली पुलिस ने जांच पुणे की बंड गार्डन थाने को सौंपी है. (लोकमत समाचार)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...