सीएनईबी के ब्यूरोचीफ रहे दिनेश आनंद के बारे में खबर है कि उन्होंने अपनी नई पारी साधना न्यूज के साथ शुरू की है. दिनेश को प्रबंधन ने चीफ न्यूज कोआर्डिनेटर कम एडमिनिट्रेटर की जिम्मेदारी सौंपी है. वे पटना में ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. दिनेश पिछले एक दशक से ज्यादा समय से बिहार की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया. दिनेश आर्यवर्त, इंडियन नेशन, दैनिक जागरण, जनमत टीवी, आजाद न्यूज, इंडिया न्यूज, ताजा टीवी और सीएनईबी को लम्बे समय तक अपनी सेवा दी है. बिहार के तेजतर्रार पत्रकारों में शुमार दिनेश को बिहार के सीएम ने डा. फणीभूषण प्रसाद मीडिया सम्मान से भी सम्मानित किया है.





