महुआ टीवी से खबर है कि अमरेश रंजन ने इस्तीफा दे दिया है. वे मार्केटिंग टीम से जुड़े हुए थे. अमरेश ने अपनी नई पारी साधना न्यूज के साथ शुरू की है. उन्हें कंपनी में एजीएम बनाया गया है. अमरेश साधना न्यूज के बिहार-झारखंड दोनों के लिए काम करेंगे. वे महुआ से पहले पी7 न्यूज एवं कशिश को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. कई अन्य संस्थानों के लिए बिहार में काम किया है. माना जा रहा है कि उनके आने से साधना के मार्केटिंग की टीम मजबूत होगी.






