Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सीएम करेंगे समूह बीमा योजना एवं वेबसाइट का उद्घाटन

: शोध आधारित पत्रकारिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कल : भोपाल। इंदौर प्रेस क्लब शोध आधारित पत्रकारिता पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन करने जा रहा है। जनसंपर्क एवं उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब की समूह बीमा योजना एवं वेबसाइट का शुभारंभ भी होगा। संगोष्ठी संयोजक संजीव श्रीवास्तव, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल एवं महासचिव अरविंद तिवारी ने बताया कि शुक्रवार 21 दिसंबर 2012 को होटल पलाश में आयोजित इस संगोष्ठी के तीन सत्रों में अपराह्न 11 बजे पत्रकारिता में शोध का महत्व, दोपहर 03 बजे पत्रकारिता में शोध की विधियां और शाम 06 बजे कैसा हो एक आदर्श शोध केंद्र विषय पर विमर्श होगा।

इंदौर प्रेस क्लब में स्थापित होने जा रहे पत्रकारिता शोध केंद्र को आकार देने के लिए इस संगोष्ठी का आयोजन जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश शासन, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय तथा इंडिया मीडिया सेंटर के मध्यप्रदेश चेप्टर के सहयोग से किया जा रहा है। अपराह्न 11 बजे आयोजित उद्घाटन सत्र में स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेंद्र हार्डिया एवं आयुक्त जनंसपर्क विभाग राकेश श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

संगोष्ठी के विभिन्न सत्रों में वरिष्ठ पत्रकार सर्वश्री मधुसूदन आनंद, प्रो. पुष्पेश पंत, श्यामलाल यादव, डॉ. वर्तिका नंदा, के.जी. सुरेश, उमेश त्रिवेदी, अशोक वानखेड़े, अनिल जैन, विजय दास, प्रकाश हिंदुस्तानी, गिरीश उपाध्याय, विजय मनोहर तिवारी, रमेश शर्मा, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि के कुलपति प्रो. बृजकिशोर कुठियाला, रीडर डॉ. श्रीकांत सिंह, व्याख्याता प्रदीप डहेरिया, विभागाध्यक्ष पुष्पेंद्र पाल सिंह प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब सदस्यों की समूह बीमा योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री एवं जनसंपर्क मंत्री के हाथों पॉलिसी वितरण के माध्यम से होगा। अतिथि इंदौर प्रेस क्लब की नवश्रृंगारित वेबसाइट का शुभारंभ भी करेंगे। संगोष्ठी में मीडियाकर्मी, मीडिया विद्यार्थी और प्रबुद्धजन आमंत्रित है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...