Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

‘सीएसडीएस’ और खुद राजदीप सरदेसाई भी कोई दूध के धुले नहीं है

मैंने भी अपने कैरियर की शुरुआत एक सर्वे एजेंसी से ही की थी. यह कोई विशेष बात है भी नहीं. पत्रकारिता के काफी छात्र शुरुआत में यही करते हैं. उस समय के हिसाब से पैसे भी ठीक-ठाक मिल जाते हैं और थोड़ा अनुभव भी मिल ही जाता है. आज न्यूज़ एक्सप्रेस पर दिखाए जाने वाले सर्वे में किस एजेंसी और दल पर निशाना साधा गया है ये तो नहीं जानता लेकिन सर्वे के नाम पर किस तरह की दलाली होती है उसका प्रत्यक्षदर्शी रहा हूं.

मैंने भी अपने कैरियर की शुरुआत एक सर्वे एजेंसी से ही की थी. यह कोई विशेष बात है भी नहीं. पत्रकारिता के काफी छात्र शुरुआत में यही करते हैं. उस समय के हिसाब से पैसे भी ठीक-ठाक मिल जाते हैं और थोड़ा अनुभव भी मिल ही जाता है. आज न्यूज़ एक्सप्रेस पर दिखाए जाने वाले सर्वे में किस एजेंसी और दल पर निशाना साधा गया है ये तो नहीं जानता लेकिन सर्वे के नाम पर किस तरह की दलाली होती है उसका प्रत्यक्षदर्शी रहा हूं.

शायद जिस सर्वे एजेंसी की बात होगी इसमें उनका काम निहायत गैर-पेशेवर और पैसे के लिए कुछ भी दिखा सकने वाले लोग हैं इसमें कोई संदेह नहीं. लेकिन राजदीप सरदेसाई जिस 'सीएसडीएस' को पहले ही क्लीन चिट दे रहे हैं वह संस्था और खुद राजदीप भी कोई दूध के धुले बिलकुल नहीं है. सीएसडीएस के ठेकेदार को आप टीवी पर बहसों में देख लीजिए, सीधे तौर पर अक्सर कांग्रेस के प्रवक्ता और भाजपा के कांग्रेस से भी ज्यादा विरोधी दिखेंगे. दलाल किस्म के प्राणी लगेंगे आपको.

सीएसडीस और राजदीप (IBN7 ) का एक सर्वे छत्तीसगढ़ चुनाव में सबसे पहले आया था. लोग हंस कर लोट-पोट हो रहे थे. प्रदेश के राजनीति की सामान्य समझ रखने वाले कोई दसवीं के छात्र भी उस सर्वे को देख कर सर ही पीट लेता. उस सर्वे के अनुसार भाजपा को 71 सीट दी जा रही थी और दोनों मुख्या दलों में वोट का अंतर 12 प्रतिशत बताया जा रहा था. जबकि छग में जीत और हार का फैसला 1 से भी कम प्रतिशत का होता है.

छत्तीसगढ़ के निर्माण से लेकर आज तक के यही आंकड़े हैं. तो टीवी चैनलों में चाणक्य नज़र आ रहे इन दलालों को इतनी सामान्य सी समझ तो है नहीं और ऐसे दिखाते रहेंगे जैसे तमाम चीज़ें इन्हें ही पता. पक्ष में होते हुए भी उस समय भाजपा ने इस सर्वे का विरोध किया था और कहा था कि ऐसा परिणाम कभी छग में हो ही नहीं सकता. भाजपा के लोग अति आत्मविश्वास में आ जाय इसलिए ऐसा सर्वे दिखाया गया था. शायद यह पहली बार रहा होगा जब जिसके पक्ष में सर्वे था उसी ने विरोध किया था. तो सीएसडीएस के खेल को भी समझना ही होगा.

लेखक पंकज कुमार झा भाजपा से जुड़े हैं और पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...