सी टीवी नेटवर्क से खबर है कि राहुल मित्तल को चैनल में एडिटोरियल एडवाइजरी बोर्ड का डाइरेक्टर बना दिया गया है. उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है. राहुल को चैनल को पहचान देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. चैनल 14 जनवरी को अपने ग्रुप क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ भी जय प्लाजा, अबूलेन में करने जा रहा है. चैनल का प्रसारण भी डीटूएच पर होने लगा है.
अमर उजाला, गाजियाबाद से खबर है कि ब्यूरो आफिस में कार्यरत नीरज का तबादला जम्मू के लिए कर दिया गया है. प्रबंधन ने यह निर्णय नीरज पर लगे कुछ आरोपों की जांच के बाद लिया है. प्रबंधन ने इस जांच में नीरज को दोषी पाया था, जिसके बाद उन्हें जम्मू भेज दिया गया.






