Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सुखबीर बादल पत्रकारों की बेइज्जती करते रहे और पत्रकार हंसते रहे

: डिप्टी सीएम बोले – पत्रकारों की भी नसबंदी करवानी पड़ेगी : बठिंडा (पंजाब) : अब बठिंडा के पत्रकारों को ये सुनना भी बाकी रह गया था कि उन्हें अब नसबंदी करवा लेनी चाहिए। ये बात किसी डाक्टर ने नहीं कही बल्कि राज्‍य के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने विश्व कबड्डी कप के शुभारंभ से एक दिन पहले पत्रकार सम्मेलन में बठिंडा प्रेस क्लब के प्रधान को कहीं। यहीं नहीं सुखबीर बादल पत्रकारों के सवालों के उल्टे जवाब देकर पत्रकारों की बेइज्जती करते रहे लेकिन किसी भी जूनियर व सीनियर पत्रकार ने इसका विरोध तक नहीं किया। उल्टा सभी इस तरह ठहाके मार कर हंस रहे थे जैसे सुखबीर बादल ने उनकी तारीफ की हो।

: डिप्टी सीएम बोले – पत्रकारों की भी नसबंदी करवानी पड़ेगी : बठिंडा (पंजाब) : अब बठिंडा के पत्रकारों को ये सुनना भी बाकी रह गया था कि उन्हें अब नसबंदी करवा लेनी चाहिए। ये बात किसी डाक्टर ने नहीं कही बल्कि राज्‍य के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने विश्व कबड्डी कप के शुभारंभ से एक दिन पहले पत्रकार सम्मेलन में बठिंडा प्रेस क्लब के प्रधान को कहीं। यहीं नहीं सुखबीर बादल पत्रकारों के सवालों के उल्टे जवाब देकर पत्रकारों की बेइज्जती करते रहे लेकिन किसी भी जूनियर व सीनियर पत्रकार ने इसका विरोध तक नहीं किया। उल्टा सभी इस तरह ठहाके मार कर हंस रहे थे जैसे सुखबीर बादल ने उनकी तारीफ की हो।

सुखबीर बादल ने कांफ्रेंस शुरू करने से पहले आते ही प्रेस क्लब प्रधान को कहा कि प्रधान जी तुहाडी वी आबादी बददी जांदी ऐ, लगदा फैमली प्लानिंग करवानी पऊ।(तुम्हारी भी आबादी बढ़ती जा रही है, लगता है फैमली प्लानिंग करवानी पड़ेगी)। डिप्टी सीएम जो खुद को बहुत ही सुझवान नेता कहते हैं, उनके इस शब्‍दों में सुनकर पत्रकार खूब हंसे लेकिन किसी को शर्म तक नहीं आई कि डिप्टी सीएम ने उन्हें इतनी बात कैसे बोल दी। यहीं पर खत्म नहीं हुआ। एक हिंदी अखबार सच कहूं के पत्रकार ने डिप्टी सीएम से पाकिस्तान में हुए एक मैच में विजेता रही पंजाब की टीम को २५ लाख रुपए की घोषित किया गया इनाम न मिलने के बारे में पूछा तो सुखबीर बादल पहले तो अनजान हो गए जब शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने मामला पेडिंग होने की बात कही तो डिप्टी सीएम ने ठहाका मारते हुए पत्रकार को कहा कि जब ग्रांट आएगी उक्त राशि वह तेरे हाथों से ही बंटवा देंगे कहते हुए कहा कि काका तु कहड़े अखबार तो ए (सर सच कहूं से) इस पर डिप्टी सीएम ने बोले सच कहूं फिर तो किसी और से ही बंटवा देंगे इनामी राशि।

इसके बाद उन्होंने प्रशासन अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि डीसी साहिब पत्रकारों के लिए खाने-पीने का प्रबंध करो, खासकर पीने का। वहीं यहां तक कह दिया कि आप अगर अपने अखबार की सर्कुलेशन बढ़ाना चाहते हैं तो मेरी खबरें लगाएं जो कमीशन बनेगा उसमें से कुछ मुझे भी दे देना। इस तरह राज्‍य के उप-मुख्यमंत्री ने कई पत्रकारों के सवालों का उल्टा जवाब दिया। प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के लिए शर्म की बात तो यह है कि हम अपनी कलम से लोगों की आवाज को बुलंद करते हैं, वहीं राजनेता हमारी ही आवाज का मजाक बना रहे हैं। ऐसे नेताओं के बेतुके सवालों का पत्रकार भाइयों को कड़ा जवाब देना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी नेता ऐसे भद्र किस्म के जवाब देने से पहले १०० बार सोचें। सुखबीर बादल ने जो बोलवाणी कही वह एक पंजाबी समाचार पत्र के चीफ अनिल वर्मा समाचार पत्र में छापकर बताया कि डिप्टी सीएम के दिमाग में आजकल क्या चल रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...