सुदर्शन न्यूज, नोएडा से खबर है कि बिकास प्रसाद ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. इन्होंने अपनी नई पारी फ्रंटियर न्यूज, गुवाहाटी के साथ शुरू की है. इन्हें न्यूज प्रोड्यूसर बनाया गया है. मूल रूप से वेस्ट बंगाल के आसनसोल के रहने वाले बिकास प्रसाद ने करियर की शुरुआत सहारा समय से की थी. इसके बाद सुदर्शन न्यूज से जुड़ गए थे.
राष्ट्रीय सहारा, चंदौली से खबर है कि अजीत पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. बताया जा रहा है कि ब्यूरोचीफ से विवाद होने के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा प्रबंधन को सौंप दिया. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. अजीत की जगह मुगलसराय ऑफिस में तैनात राजीव गुप्ता को चंदौली का संवाददाता बना दिया गया है. राजीव काफी समय से राष्ट्रीय सहारा से जुड़े हुए हैं. उसके पहले वे युनाइटेड भारत समेत कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






