Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सुधीर चौधरी और समीर आहलूवालिया की जमानत पर सुनवाई आज

नई दिल्‍ली : जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के संपादक समीर अहलूवालिया की जमानत याचिका पर शनिवार को साकेत कोर्ट में सुनवाई होगी. सुनावाई दोपहर दो बजे से होगी. इससे पहले शुक्रवार को दोनों को 14 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया गया था. जी न्यूज़ के दोनों संपादकों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि पूछताछ पूरी हो चुकी है और अब उन्हें रिमांड की जरूरत नहीं इसलिए दोनों को जेल भेज दिया जाए. हालांकि इस मामले में दिल्ली पुलिस जी ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्रा समेत कुछ और अधिकारियों से पूछताछ करना चाह रही है.

दिल्‍ली पुलिस ने सुभाष चंद्रा को भी पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. संभावना है कि पांच दिसम्‍बर के बाद सुभाष चंद्रा से भी इस मामले में पूछताछ होगी. गौरतलब है कि नवीन जिंदल ने 25 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक स्टिंग ऑपरेशन की सीडी दिखाकर दावा किया था कि जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के संपादक समीर अहलूवालिया उनसे खबर रुकवाने के बदले 100 करोड़ रुपये मांगे. नवीन ने आरोप लगाया था कि सितंबर से कोयले के आवंटन के मामले में जी न्यूज पर हमारी कंपनी के खिलाफ लगातार गलत खबरें दिखाई जा रही थीं और जब हमने इस बारे में जी न्यूज से बात की तो पहले हमसे 20 करोड़ रुपये और बाद में ये रकम बढ़ाकर 100 करोड़ की मांग की गई.

इस प्रकरण से संबंधित अन्य सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- Zee Jindal

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...