Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

सुधीर चौधरी और समीर आहलूवालिया फिर दो दिन के पुलिस रिमांड पर

जी समूह के दो संपादकों को दिल्ली की एक अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. अब जांच अधिकारी मामले में सबूत जुटाने के लिए उनको जी समूह के प्रमुख सुभाष चंद्रा और उनके बेटे से रुबरु करा सकेंगे. मेट्रोपोटिलन मजिस्ट्रेट अंकित सिंगला ने आदेश दिया, ‘दो दिन की पुलिस हिरासत का आदेश दिया जाता है.’ अदालत ने कहा, ‘मौजूदा मामले में सत्र अदालत ने अन्य दो आरोपियों ‘चंद्रा और गोयनका’ को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया है.अगर जांच एजेंसी को सभी चार आरोपियों के बयानों को एक दूसरे के सामने लाने का मौका नहीं दिया जाता तो सबूत इकट्ठे नहीं किये जा सकते क्योंकि आपराधिक साजिश के आरोप हैं.’

अदालत ने जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के संपादक समीर अहलूवालिया को सोमवार तक के लिए हिरासत में पूछताछ के लिहाज से भेजते हुए कहा, ‘जांच एजेंसी को सबूत इकट्ठा करने के मौके से वंचित नहीं किया जा सकता.’ अदालत ने जी के संपादकों की इस दलील को खारिज कर दिया कि उन्हें हिरासत में पूछताछ के लिए भेजने से कोई मकसद हल नहीं होगा क्योंकि उन्होंने न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ भेजे जाने से पहले दो दिन तक पुलिस हिरासत में जांच में सहयोग दिया था.

हालांकि अदालत ने कहा कि अगर अभियोजन पक्ष आगे पुलिस हिरासत की जरूरत के लिहाज से परिस्थिति दर्शाता है तो महज यह तथ्य पुलिस हिरासत से मना करने का कारण नहीं हो सकता कि पहले ही दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा जा चुका है. (सहारा)

जी-जिंदल प्रकरण की सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-

zee jindal

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...