Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सुधीर चौधरी की याचिका पर बीईए के एनके सिंह, दिबांग व राहुल कंवल को नोटिस

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल की कंपनी से खबर न दिखाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये मांगने के मामले में आरोपी बनाए गए जी न्यूज संपादक सुधीर चौधरी की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन (बीईए) के तीन सदस्यों को नोटिस जारी किया है। इन तीन सदस्‍यों की जांच रिपोर्ट के बाद ही सुधीर चौधरी को बीईए की सदस्‍या से निस्‍कासित किया गया था। जस्टिस एमएल मेहता ने इस मामले की सुनवाई करते हुए तीनों पत्रकारों को जवाब दाखिल करने के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को की जाएगी।

उल्‍लेखनीय है कि सुधीर चौधरी ने बीईए के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने बीईए के सदस्यों एनके सिंह, दिबांग और राहुल कंवल की तीन सदस्यीय कमेटी की उस जांच रिपोर्ट को अमान्य घोषित करने की मांग की थी, जिसके आधार पर उनकी बीईए सदस्यता समाप्त की गई। याचिका में कहा गया है कि सुधीर चौधरी को पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। बीईए ने एक प्रेस रिलीज जारी करके उनके छवि को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्‍ठा को भी नुकसान हुआ है।

जी-जिंदल प्रकरण की सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-

zee jindal

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...