नई दिल्ली : जी न्यूज संपादक सुधीर चौधरी द्वारा कांग्रेस सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिंदल व अन्य के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में संज्ञान लिया जाए या नहीं, इस पर पटियाला हाउस कोर्ट बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुनाएगी। नवीन जिंदल ने जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी एवं जी बिजनेस के संपादक समीर आहलूवालिया पर कोल ब्लाक आबंटन घोटाले में खबर ना दिखाने के लिए सौ करोड़ रुपये मांगे जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों संपादकों को गिरफ्तार कर लिया था।
इसी मामले में सुधीर चौधरी ने महानगर दंडाधिकारी जय थरेजा की अदालत में मानहानि का मामला दायर किया था जिस पर उन्होंने 21 दिसंबर को इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा था। गौरतलब है कि सुधीर चौधरी ने अपनी अर्जी में बताया है कि जिंदल व जेएसपीएल कंपनी के अधिकारियों ने उनके खिलाफ झूठे बयान दिए हैं, जिससे उनकी मानहानि हुई है। सुधीर का कहना है कि कोयला आबंटन मामले से जुड़ी खबर न दिखाने के एवज में जिंदल व उनकी कंपनी से सौ करोड़ रुपये मागने के मामले में जो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, उसमें कई झूठे तथ्य रखे गए हैं। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था, इससे भी उनकी मानहानि हुई है।
जी-जिंदल प्रकरण की सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-






