Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सुब्रत राय को फिर झटका : पुणे स्‍टेडियम से नाम हटेगा

पुणे स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अब ‘सुब्रत राय सहारा स्टेडियम’ के नाम से नहीं जाना जाएगा, क्योंकि सहारा ग्रुप ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) के साथ विवाद के चलते नाम हटाने का फैसला किया है। सहारा ने स्टेडियम से संबंधित कुछ समझौतों के उल्लंघन के कारण एमसीए के खिलाफ मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उसे स्टेडियम का नाम काले कपड़े से ढंकने के एमसीए के फैसले के खिलाफ अंतरिम राहत भी मिली थी।

पुणे स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अब ‘सुब्रत राय सहारा स्टेडियम’ के नाम से नहीं जाना जाएगा, क्योंकि सहारा ग्रुप ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) के साथ विवाद के चलते नाम हटाने का फैसला किया है। सहारा ने स्टेडियम से संबंधित कुछ समझौतों के उल्लंघन के कारण एमसीए के खिलाफ मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उसे स्टेडियम का नाम काले कपड़े से ढंकने के एमसीए के फैसले के खिलाफ अंतरिम राहत भी मिली थी।

सहारा के सूत्रों ने कहा, सहारा ने आगे इस स्टेडियम के लिए सुब्रत राय सहारा स्टेडियम नाम का उपयोग नहीं करने का फैसला किया है और वह दोनों पक्षों के बीच नामकरण अधिकार संबंधी करार के शर्तों के अनुसार नए वैकल्पिक नाम का प्रस्ताव करेगा। एमसीए ने पुणे एक्सप्रेस वे के करीब बनाए गए स्टेडियम के अधिग्रहण, नामकरण और कुछ अधीनस्थ अधिकारों के लिए प्रस्ताव मंगाए थे। इनमें निर्माण का अधिकार और स्टेडियम के करीब स्थित जमीन पर क्लब का स्वामित्व भी शामिल था। सहारा ने स्टेडियम और क्लब से संबंधित इन अधिकारों में दिलचस्पी दिखाई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ।

नामकरण अधिकार करार भी किया गया, जिसमें एमसीए ने सहारा को स्टेडियम का नाम रखने का विशेष अधिकार दिया, जिसने इसका नाम सुब्रत राय सहारा स्टेडियम रखा, लेकिन पिछले साल आईपीएल के पहले मैच के बाद सहारा को एमसीए से पत्र मिला, जिसमें उसने समझौता रद्द करने की इच्छा जताई थी। सहारा के सूत्रों ने कहा कि मैच से पहले के समारोह में एमसीए को श्रेय नहीं दिए जाने के कारण उन्होंने यह पत्र भेजा था। (भाषा)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...