Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सुभारती चैनल : हाथ मिलाना, साथ खाना या मिलना… और गयी नौकरी!

मेरठ के एकमात्र सेटेलाईट न्यूज चैनल सुभारती को लेकर कुछ दिन पहले एक खबर भड़ास पर पब्लिश हुई थी। इसमें कहा गया था कि चैनल हैड नीरज शर्मा ने सुभारती ज्वाइन करते ही पुराने लोगों को कुछ न कुछ इल्ज़ाम लगाकर निकालने की मुहिम छेड़ी हुई है। उनके निकालने से तो कर्मचारी नहीं गये लेकिन अपनी साख को बचाने के लिए लोगों को सुभारती छोड़ना पड़ा था।

मेरठ के एकमात्र सेटेलाईट न्यूज चैनल सुभारती को लेकर कुछ दिन पहले एक खबर भड़ास पर पब्लिश हुई थी। इसमें कहा गया था कि चैनल हैड नीरज शर्मा ने सुभारती ज्वाइन करते ही पुराने लोगों को कुछ न कुछ इल्ज़ाम लगाकर निकालने की मुहिम छेड़ी हुई है। उनके निकालने से तो कर्मचारी नहीं गये लेकिन अपनी साख को बचाने के लिए लोगों को सुभारती छोड़ना पड़ा था।

अब फिर से एक ऐसी घटना सुभारती में दोहराई जा रही है जो सुभारती चैनल के मानस रंजन और प्रोडयूसर नदीम मिर्जा को लेकर थी। उनका दोष सिर्फ इतना था कि वो अपने व्यक्तिगत कारणों से सुभारती को छोड़कर गए स्टाफ से कभी-कभी मिल लेते थे इसलिए उनको चैनल की फुटेज चोरी करने का आरोप लगाकर सुभारती चैनल हेड नीरज शर्मा और निरीक्षक विजय भोला ने साठंगांठ करके उनके लिए एक सस्पेंशन आर्डर जारी कर दिया.

किन्तु उनका यह कारनामा नाकाम रहा और इन्क्वायरी कमेटी ने उन्हें चैनल की पॉलिसी के अनुसार निर्दोष पाया… लेकिन अपनी इज्जत बचाने की खातिर वो लोग सुभारती को अलविदा कहने पर मजबूर हो गए क्योंकि अपनी लाइफ के पांच से भी अधिक साल सुभारती को देने वाले मानस की हालत सुभारती चैनल में एक अटेन्डेन्ट से भी गयी गुज़री कर दी गयी थी. मानस को अपना बेटा कहने वाली मुक्ति भटनागर (चैनल मालिक) ने एक नहीं सुनी…. तो ऐसी परिस्थिती में चैनल को अलविदा कहना उनके लिए जरूरी था.

मानस जी की इस हालत को देखते हुए चैनल में नियुक्त पी.सी.आर कर्मचारी ताहिर खान और राज कुमार नागर ने भी अपना त्यागपत्र दे दिया कि कभी उनको भी किसी जाल में ना फंसाया जाए. दोनो लोगों के त्यागपत्र देने के बाद से ही नीरज ने साख बचाने को त्याग-पत्र मंजूर नहीं कर रहे. चैनल के सितारे तो काफी समय से खराब चल रहे हैं. (कानाफूसी)

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...