Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

सेक्‍स स्‍कैंडल में फंसे तरुण तेजपाल गायब

नई दिल्ली : अपनी खोजी पत्रकारिता से धमाल मचाने वाले तरुण तेजपाल खुद मुश्किलों में घिर गए हैं। गोवा पुलिस ने तेजपाल पर लगे यौन हमले के आरोप की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खुद पर गिरफ्तारी की तलवार लटकते देख तरुण तेजपाल अचानक से गायब हो गए हैं। गोवा पुलिस ने तहलका की प्रबंध संपादक शोमा चौधरी से मामले की पूरी जानकारी मांगी है।

नई दिल्ली : अपनी खोजी पत्रकारिता से धमाल मचाने वाले तरुण तेजपाल खुद मुश्किलों में घिर गए हैं। गोवा पुलिस ने तेजपाल पर लगे यौन हमले के आरोप की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खुद पर गिरफ्तारी की तलवार लटकते देख तरुण तेजपाल अचानक से गायब हो गए हैं। गोवा पुलिस ने तहलका की प्रबंध संपादक शोमा चौधरी से मामले की पूरी जानकारी मांगी है।

मालूम हो कि तहलका पत्रिका के मुख्य संपादक तरुण तेजपाल पर अपनी बेटी की दोस्त और तहलका की महिला पत्रकार पर यौन हमले का आरोप लगा है। घटना गोवा में तहलका पत्रिका के `थिंक फेस्ट` इवेंट के दौरान यह घटना घटी है। इसके बाद तेजपाल ने दोष स्वीकार कर छह महीने के लिए पत्रिका से खुद को अलग करते हुए इस्तीफा प्रबंध संपादक सोमा चौधरी को भेज दिया था।

पीड़ित महिला पत्रकार ने तहलका के फैसले से असंतोष जताया है। एक चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने कहा है कि तहलका में दूसरे पत्रकार इस फैसले से संतुष्ट हैं यह कहना बिल्कुल गलत है। तहलका में केवल तरुण तेजपाल के प्रायश्चित के पत्र को ही सर्कुलेट किया गया है, मेरी बातों को लोगों तक नहीं पहुंचाया गया। पीड़िता की महिला मित्र ने आरोप लगाया की उस पर यौन हमला किया गया था और वह पूरी तरह टूट चुकी है व भावनात्मक रूप से डरी हुई है। (जी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...