: संजीव शुक्ला की जगह बलवंत तक्षक बने नए संपादक : आज समाज, अंबाला से खबर है कि स्थानीय संपादक एवं एसोसिएट एडिटर के रूप में कार्यरत संजीव शुक्ला को प्रबंधन ने छुट्टी पर भेज दिया है. बलवंत जनसत्ता तथा दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ को भी अपनी सेवाएं दी हैं. उन्होंने हरियाणा में भास्कर को जमाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अलवर के रहने वाले बलवंत पिछले बीस सालों से हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
संजीव शुक्ल के बारे में बताया जा रहा है कि उनको सोनिया एवं राहुल के खिलाफ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए बलि का बकरा बनाया गया है. सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी पर सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा लगाए गए आरोपों को आज समाज, अंबाला ने प्रमुखता के साथ पहले पन्ने पर छापा. जबकि दैनिक भास्कर ने इसे भीतर के पन्ने पर छापा वहीं अमर उजाला ने स्वामी के एंटी खबर प्रकाशित किया. अन्य अखबारों ने इसे कोई महत्व नहीं दिया. केवल आज समाज में यह खबर प्रमुखता से छपने पर मालिकों की भौहें तन गईं. अखबार के मालिक विनोद शर्मा भी कांग्रेसी हैं, लिहाजा संजीव शुक्ला पर यह खबर भारी पड़ गया.
हालांकि सूत्रों का कहना है कि जिस दिन यह खबर लगी संजीव शुक्ल उस दिन पहले ही किसी काम से ऑफिस से निकल गए थे. इस खबर वाले पेज को महेश कुमार ने फाइनल किया लेकिन हेडि़ग वगैरह पीयूष शर्मा के निर्देशन में तैयार हुआ. पर खबर छपने की जिम्मेदारी संपादक की होती है, लिहाजा प्रबंधन ने संजीव शर्मा को ही छुट्टी पर भेज दिया है. अब देखना है कि संजीव शुक्ला वापस लौटते हैं या फिर किसी दूसरे ठौर पर पहुंच जाते हैं.





