Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सोनी सोरी और लिंगा कोड़ोपी को ज़मानत देने के मामले में सर्वोच्च न्यायालय में बहस हुई

Himanshu Kumar : आज सोनी सोरी और लिंगा कोड़ोपी को ज़मानत देने के मामले में सर्वोच्च न्यायालय में बहस हुई। हमें पहले से ही अंदेशा था कि सरकार इस मामले में देरी कराने की कोशिश करेगी। वैसा ही हुआ भी जैसे ही सुनवाई शुरू हुई, छत्तीसगढ़ के सरकारी वकील ने खड़े होकर कहा कि हमें तो सोनी सोरी की फ़ाइल आज ही मिली है।

Himanshu Kumar : आज सोनी सोरी और लिंगा कोड़ोपी को ज़मानत देने के मामले में सर्वोच्च न्यायालय में बहस हुई। हमें पहले से ही अंदेशा था कि सरकार इस मामले में देरी कराने की कोशिश करेगी। वैसा ही हुआ भी जैसे ही सुनवाई शुरू हुई, छत्तीसगढ़ के सरकारी वकील ने खड़े होकर कहा कि हमें तो सोनी सोरी की फ़ाइल आज ही मिली है।

इस पर प्रशांत भूषण और कॉलिन गोंसाल्विस ने कोर्ट को बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य को आठ अक्टूबर को ही फ़ाइल सौंप दी गयी थी और एक प्रति छत्तीसगढ़ के स्टेंडिंग काउन्सिल को भी दे दी गयी थी। यह मामला एक ऐसे मामले से संबंधित है जिसमे देरी करना अपने आप में अपराध है। इस पर भी छत्तीसगढ़ शासन के वकील कहते ही रहे कि उन्हें समय दिया जाय।

जज साहब ने कहा कि ठीक है हम छत्तीसगढ़ सरकार को शुक्रवार तक का समय दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सरकारी वकील ने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि शुक्रवार तक जवाब दे दें। कोर्ट ने कहा कि शुक्र वार तक ज़रूर जवाब लेकर आइये। इस पर सरकारी वकील ने कहा की हम कोशिश करेंगे , क्योंकि छत्तीसगढ़ में सभी पुलिस अधिकारी चुनाव में वयस्त हैं।

इस पर इस पर इस मामले में सुनवाई कर रहे सर्वोच्च न्यायलय के न्यायाधीश श्री निज्जर ने छत्तीसगढ़ के सरकारी वकील से कहा कि हम इस मामले से अच्छी तरह वाकिफ हैं , शुक्रवार के बाद सरकार को और मोहलत नहीं दी जायेगी। आप जवाब लेकर ही आइये। इसके बाद सुनवाई को शुक्रवार तक के लिए मुल्तवी कर दिया गया।

मानवाधिकारवादी और सोशल एक्टिविस्ट हिमांशु कुमार के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...